नई दिल्ली: इतिहास में 15 अक्टूबर का दिन भारत के मिसाइल और परमाणु हथियार कार्यक्रम को फौलादी और अभेद बनाने वाले पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। बेहद सहज और सरल व्यक्तित्व वाले मृदुभाषी कलाम की रहनुमाई में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने सबसे घातक और मारक हथियार प्रणालियों का देश में ही विकास किया. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंति के जन्मदिन को दुनिया में वर्ल्ड स्टूडेंट डे के नाम से भी जाना जाता है.
15 अक्टूबर 1931 को जन्मे कलाम देश के युवाओं को देश की सच्ची पूंजी मानते थे और बच्चों को हमेशा बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करते थे। राष्ट्रपति के साथ साथ उन्हें देश के महान वैज्ञानिकों की लिस्ट में भी गिना जाता है. देश के इस 11वें राष्ट्रपति का 27 जुलाई 2015 में शिलॉन्ग में निधन हो गया.
एपीजे अब्दुल कलाम में बचपन के दिनों से ही विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न हो गई थी वे शुरू से ही चीजों को जानने और नई नई खोज करने के प्रति आकर्षित थे. उनकी प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है अपने मेहनत और विज्ञान के नए नए खोज के दम पर वे देश की राजनीति के सर्वोच्च पद पर विराजित हुए.
ए.पी.जे अब्दुल कलाम सन 1962 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन से जुड़ गए और इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे नहीं देखा और भारतीय रक्षा क्षेत्र को आगे लेते चले गए. इसके बाद डॉक्टर अब्दुल कलाम को प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में भारत का पहला स्वदेशी उपग्रह एस.एल.वी तृतीय प्रक्षेपास्त्र बनाने का श्रेय हासिल है. इसके बाद डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम जुलाई 1992 से दिसम्बर 1999 तक रक्षा मंत्री के विज्ञान सलाहकार तथा सुरक्षा शोध और विकास विभाग के सचिव रहे.
देश दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1686 : औरंगजेब ने बीजापुर के साथ शांति संधि पर हस्ताक्षर किए.
1918 : शिरडी के साईं बाबा ने शरीर त्यागा.
1931 : पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन ए पी जे अब्दुल कलाम का जन्म.
1932 : टाटा समूह ने पहली एयरलाइन की शुरुआत की. इसका नाम टाटा संस लिमिटेड रखा गया.
1934 : चीन के कम्युनिस्टों ने दस हजार किलोमीटर की यात्रा शुरू की, जिससे कम्युनिस्ट क्रांति का आधार दक्षिण-पूर्व चीन से बदलकर उत्तर पश्चिम चीन हो गया और माओ सेतुंग चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अविवादित नेता के रूप में उभरे.
1951 : अमेरिकी टेलीविजन के हास्य धारावाहिक आई लव लूसी’ का प्रसारण शुरू. इसमें लूसील बॉल और उनके पति डेसी एरनाज ने प्रमुख भूमिकाएं निभाईं. यह धारावाहिक दुनियाभर में खूब देखा और सराहा गया.
1964: सोवियत संघ के तेज-तर्रार नेता निकिता ख्रुशनेव ने अचानक संन्यास लेने का ऐलान किया, जिससे पश्चिमी देश हैरान रह गए.
1969 : सोमालिया के राष्ट्रपति कैब्दीराशिद केली शेरमार्के की हत्या.
1987 : बुर्किना फासो में सैनिक विद्रोह में शासन प्रमुख थामस संकारा का तख्ता पलट करने के बाद उनकी और आठ अन्य की हत्या.
1988 : उज्जवला पाटिल दुनिया का चक्कर लगाने वाली पहली एशियाई महिला बनीं.
1993 : दक्षिण अफ्रीका के नेता नेल्सन मंडेला और एफ डब्ल्यू क्लार्क को रंगभेद को शांतिपूर्ण ढंग से खत्म करने और नये लोकतांत्रिक दक्षिण अफ्रीका की नींव रखने पर नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया.






Leave a Reply