BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

शत प्रतिशत मतदान को ले गायघाट में सेक्टर पदाधिकारी ने मतदाताओं को किया जागरूक

शत प्रतिशत मतदान को ले गायघाट में सेक्टर पदाधिकारी ने मतदाताओं को किया जागरूक

दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट । विधानसभा चुनाव को ले होने वाले मतदान शत-प्रतिशत कराने को ले प्रशासन द्वारा मतदाताओं को तरह-तरह से जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। कभी स्वीप के माध्यम से रंगोली तो कहीं मतदाताओं से सीधा संपर्क कर मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। बुधवार को प्रखंड के कमरथु पंचायत भवन परिसर में भय मुक्त एवं निष्पक्ष मतदान करने के लिए मतदाताओं को मतदान करने के लिए संकल्प दिलाया गया। इस दौरान सेक्टर पदाधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि मतदाताओं को भयमुक्त होकर आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने मतदान केंद्रों पर मतदान करने के लिए जागरूक करने के दौरान उन्हें हर हाल में मतदान केंद्र पर पहुंच कर मतदान करने के लिए जागरूक किया गया गया। उन्होंने बताया कि एक-एक वोट के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यदि कहीं शरारती तत्वों द्वारा किसी तरह से किसी पक्ष में वोट डालने दबाव बनाया जा रहा है तो तुरंत थानाध्यक्ष या सेक्टर पदाधिकारी के मोबाइल नंबर पर सूचना दें, अवश्य कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान थानाध्यक्ष व सेक्टर पदाधिकारी का नंबर मतदाताओं को उपलब्ध कराया गया। इस दौरान मौके पर बीएलओ राकेश कुमार, रविशंकर सिंह, संदीप मांझी,मोहन बैठा,लक्की देवी, कृष्णा देवी, मनोज कुमार आदि थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.