पटना में पहले चरण के लिए होने वाले चुनाव के लिए कुल 4 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया है। इसमें मोकामा से विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी भी शामिल हैं।
इस तरह प्रथम चरण के चुनाव में पटना जिले के 5 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 79 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बिहार विधानसभा के प्रथम चरण के चुनाव के लिए सोमवार को नाम वापसी की सोमवार को तिथि निर्धारित थी। विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने मोकामा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पर्चा दाखिल किया था। सोमवार को उन्होंने अपना नामांकन पर्चा वापस ले लिया। इसी प्रकार पालीगंज से तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी नामांकन पर्चा वापस लिया है जिसमें लवलेश कुमार, प्रमोद कुमार तथा शैलेंद्र कुमार वात्सायन शामिल हैं।

बाढ़ और पालीगंज में दो बैलेट यूनिट
पटना जिले के 5 विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक पालीगंज विधानसभा में 25 और बाढ़ विधानसभा में 18 प्रत्याशी हैं। इन दो विधानसभा क्षेत्रों में दो बैलट यूनिट का इस्तेमाल किया जाएगा। दोनों जगह प्रत्याशियों की संख्या 16 से अधिक है। इसके अलावा मोकामा विधानसभा में आठ, मसौढ़ी विधानसभा में 13, बिक्रम विधानसभा में 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।





Leave a Reply