Breaking NewsCRIMEENTERTAINMENT/FILM

महेंद्र सिंह धोनी की बेटी को रे’प की ध’मकी देने वाला निकला नाबालिग छात्र, कच्छ से हि’रासत में लिया गयामहेंद्र सिंह धोनी की बेटी को रे’प की ध’मकी देने वाला निकला नाबालिग छात्र, कच्छ से हि’रासत में लिया गया

नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के आईपीएल (IPL) में खराब प्रदर्शन से नाराज होकर सोशल मीडिया (Social Media) पर भद्दे कमेंट्स करने वाले शख्स को पुलिस ने गुजरात (Gujarat) के कच्छ (Kutch) से गि’रफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स से मिली हार से बाद से बौखलाए शख्स ने सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा निकाला था और भद्दे कमेंट्स किए थे. गुजरात पुलिस ने सोशल मीडिया एक्ट के तहत इस श’ख्स को गि’रफ्तार किया है और जल्द ही उसे रांची पुलिस के हवाले किया जाएगा.

इससे पहले धोनी के परिवार से सहमति मिलने के बाद पुलिस ने रातू थाने में इस सिलसिले में मामला दर्ज किया था. फिर रांची पुलिस की टेक्निकल टीम इस मामले की तफ्तीश में जुटी. जांच में गुजरात आईपी एड्रेस से मैसेज भेजने की बात सामने आई. उधर, बेटी को लेकर धम’की को देखते हुए रांची में धोनी के आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई. बता दें कि इस पूरे मामले में गिरफ्तार किया गया शख्स नाबालिग है और 12वीं कक्षा में पढ़ाई करता है. इसे मुंद्रा के नामना कपाया गांव से गि’रफ्तार किया गया है.

सूत्रों के मुताबिक रांची पुलिस की सूचना पर गुजरात पुलिस ने सगीर नामक युवक को गिर’फ्तार किया है. गुजरात पुलिस सगीर को रांची पुलिस के हवाले करेगी. बता दें कि आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खराब प्रदर्शन पर धोनी की बेटी जीवा को लेकर सोशल मीडिया पर अ’भद्र टिप्पणी की गई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.