BIHARBreaking NewsSTATE

तेजप्रताप ने मां राबड़ी देवी से लिया सिंबल, कल करेंगे नामांकन

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद  के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इस बार महुआ विधानसभा सीट की जगह समस्तीपुर के हसनपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेगें. रविवार को उन्होंने पिता की तस्वीर के आगे मां से पार्टी का सिंबल लिया.

सिंबल लेने के बाद तेजप्रताप ने मां का आशिर्वाद लिया और ट्वीट कर लिखा कि ‘नेता विरोधी दल Tejashwi Yadav के उपस्थिति में पिता श्री Lalu Prasad Yadav जी की तस्वीर को साक्षी बनाकर अपनी माता श्रीमति Rabri Devi जी से 140-हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए R.J.D – राष्ट्रीय जनता दल का Symbol प्राप्त किया.जनमानस के विश्वास का कर्जदार रहूंगा, जय बिहार।।  Miss you papa.


बता दें कि तेज प्रताप यादव पहली बार 2015 में महुआ से विधायक निर्वाचित हुए थे. उस वक्त राजद का नीतीश कुमार के पार्टी जदयू के साथ गठबंधन था. लेकिन इस बार का समीकरण को देखते हुए तेजप्रताप ने अपना विधानसभा सीट महुला से बदलकर हसनपुर कर लिया है. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.