BIHARBreaking NewsSTATE

चिराग पासवान ने इमोशनल ट्वीट कर जताया PM मोदी का आभार, कहा- आपने बढ़ाया मेरा हौसला

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने पिता स्व. राम विलास पासवान के निधन के बाद रविवार को इमोशनल ट्वीट किया। लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर ट्वीट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। 

 बेटे के तौर पर मुश्किल समय से गुजर रहा…

चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पापा (राम विलास पासवान) की अंतिम यात्रा में किए गए सहयोग के लिए हृदय से आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने लिखा, सर, आपने पापा की अंतिम यात्रा के लिए सभी व्यवस्था बिना मांगे की। बेटे के तौर पर मैं एक मुश्किल समय से गुजर रहा हूं। आप के साथ से हिम्मत और हौसला बढ़ा है। आपका आशीर्वाद व स्नेह हमेशा बना रहे।  

यूजर ने लिखा, हमें आपपर नाज है…

चिराग पासवान के इमोशनल ट्वीट करने के बाद ट्विटर पर यूजर ने भी खूब कमेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। राजन कुमार भारती ने लिखा प्रिय चिराग भइया इस दुःख की घड़ी में हमसब आपके साथ हैं। हमें आप पर नाज है, और रहेगा। भइया जी हमें आप पर पूरा विश्वास है। दीपेंद्र सिन्हा ने लिखा, आप होनहार पिता के होनहार सुपुत्र हैं। राम विलास जी के सरल और सहज व्यक्तित्व की छाया आपपर दिखाई दे रही है।  

सर्जरी के बाद दिल्ली में हुआ था पासवान का निधन

गौरतलब हो कि लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान (Ram Vilas Paswan) का दिल्ली के एक अस्‍पताल में  निधन हो गया था। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।पासवान की हाल ही में हार्ट सर्जरी भी हुई थी। 74 वर्षीय रामविलास पासवान के निधन पर उनके पुत्र और एलजीपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट कर जानकारी दी थी। पटना के दीघा घाट पर एक दिन पहले शनिवार को पासवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। राम विलास नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व वाली एनडीए सरकार में उपभोक्‍ता मामलों तथा खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री मंत्रालय की जिम्‍मेदारी संभाल रहे थे। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.