BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यकारणी की बैठक का हुआ आयोजन

वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यकारणी की बैठक सुतापट्टी स्थित कार्यालय में आयोजित की गई जिसमे कई कार्यकारणी का गठन किया गया एवं पूर्व कार्यकाल की चर्चा करते हुए सभी पूर्व पदाधिकारीयों को बधाई दी गयी की समाज मे कल्याण के हित मे और कोरोना काल मे समाज के लिए बढ़-चढ़ के किये गए कार्यों की चर्चा की गईं एवं लोगों से आग्रह किया गया कि बढ़-चढ़ के वनवासियों के लिए काम करें ताकि उनका जीवन भी अच्छे से चल सकें।

बैठक के संदर्भ में मीडिया प्रभारी राजेश सम्राट ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष डॉ अजय नारायण सिन्हा को ही अगले सत्र के लिए पुनः अध्यक्ष चुना गया है। और पूर्व के कई पदाधिकारियों को चुनने के साथ साथ नए लोगों को भी कार्यकारणी में चुना गया हैं।

बैठक में मुख्य रूप से प्रान्त महा मंत्री दिग्विजय कुमार, संगठन मंत्री नीतीश कुमार, श्यामसुंदर भारतीय, रमेश कुमार केजरीवाल, राकेश सम्राट, अनिल कुमार सिन्हा एवं अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.