BIHARBreaking NewsSTATE

Bihar Election: आरजेडी के इन प्रत्याशियों पर हैं क्रि’मिनल केस, पार्टी ने जारी कर दी पूरी लिस्ट

Election) में इस बार भी आपराधिक रिकॉर्ड रखने वाले कई प्रत्याशी मैदान में हैं. कई दलों के ऐसे प्रत्याशियों को लेकर चर्चाएं भी हो रही हैं. साथ ही चुनाव में अपराधी किस्म के लोगों को उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर बहस भी हो रही है. इन सबके बीच पहले चरण के मतदान से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने एक लिस्ट जारी की है. आरजेडी के 20 से ज्यादा उम्मीदवारों की यह लिस्ट उनके आपराधिक इतिहास (criminal record) के बारे में है. पार्टी ने शनिवार की देर रात सोशल मीडिया के जरिए इन उम्मीदवारों के क्रिमिनल रिकॉर्ड का पूरा विवरण जनता के सामने रख दिया है.

आरजेडी ने इस लिस्ट को जारी करने के पीछे अपनी दलील भी रखी है. पार्टी ने इन उम्मीदवारों के काम, उनकी शैक्षणिक योग्यता का विवरण भी दिया है. इन सभी उम्मीदवारों के चुनाव को सही ठहराने का तर्क देते हुए पार्टी ने लिखा है, ‘राष्ट्रीय जनता दल बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के उम्मीदवारों पर लंबित आपराधिक मामलों का सम्पूर्ण विवरण. राष्ट्रीय जनता दल की दृष्टि से जनता का प्रतिनिधित्व करने के लिए ये प्रत्याशी सबसे योग्य क्यों हैं तथा उनकी शैक्षणिक योग्यता का उल्लेख.’

पार्टी ने जिन उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, उनमें से कई लोगों पर क्रिमिनल केस, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी, चुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन, COVID-19 महामारी एक्ट के तहत दर्ज मामलों का विवरण दिया गया है. इसके अलावा मारपीट, हथियार रखने, रंगदारी मांगने जैसे अपराधों के तहत जिन उम्मीदवारों पर मामले दर्ज किए गए हैं, उनके नामों की सूची भी जारी की गई है. आरजेडी की इस लिस्ट में 20 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिन पर किसी न किसी तरह का आपराधिक मामला दर्ज है. देखना होगा कि बिहार की जनता आरजेडी की इस साफगोई पर चुनाव में कितना भरोसा जताती है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.