BIHARBreaking NewsSTATE

श’राब के साथ BJP प्रत्याशी की तस्वीर हुई वायरल, अब कहा- ग्लास में था गंगाजल

बिहार की बक्सर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी का वायरल फोटो जमकर चर्चा में है. इस फोटो में दिखने वाले गिलास में शराब होने का दावा किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस फोटो पर बीजेपी प्रत्याशी ने कहा कि उनके खिलाफ साजिश के तहत अफवाह फैलाई जा रही है. गिलास में गंगाजल ग्रहण करता हूं, ​गिलास में दूध था. 

 बीजेपी प्रत्याशी का फोटो

बिहार की बक्सर विधानसभा उस समय चर्चा में आई, जब बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय की इस सीट से चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा शुरू हुई थी लेकिन इस पर अंतिम समय में टिकट बीजेपी उम्मीदवार को मिल गई. 

 बीजेपी प्रत्याशी का फोटो

लंबे समय तक चली जद्दोजहद के बाद बीजेपी ने गुप्तेश्वर पांडेय की जगह यहां से पार्टी के किसान नेता और पूर्व में हवलदार रहे परशुराम चतुर्वेदी को टिकट थमा दिया. लेकिन टिकट के मामले में पूर्व डीजीपी पर भारी पड़ने वाले परशुराम के लिए वायरल फोटो जी का जंजाल बन गई है.

 बीजेपी प्रत्याशी का फोटो

इस वायरल फोटो के बाद परशुराम चतुर्वेदी विवादों में घिर गए हैं. एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. दावा किया जा रहा है कि इस तस्वीर में परशुराम चतुर्वेदी शराब पी रहे हैं. 

 बीजेपी प्रत्याशी का फोटो

इस तस्वीर को लेकर बक्सर की राजनीति में हलचल मची हुई है. वहीं इस मामले में परशुराम का कहना है कि वे सुबह उठकर गंगाजल का सेवन करते हैं. जिस समय की ये तस्वीर है, उस समय ग्लास में दूध था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.