BIHARBreaking NewsSTATE

मुकेश सहनी की बल्ले-बल्ले, बीजेपी ने दी 11 विधानसभा की सीटें और एक एमएलसी की सीट

बिहार चुनाव से जुड़ी एक बड़ी खबर पटना से आ रही है. जहां मुकेश सहनी कि विकासशील इंसान पार्टी की एनडीए में अधिकारिक तौर पर एंट्री हो गई है. मुकेश सहनी एनडीए के साथ चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी और जेडीयू ने मंगलवार को साझा प्रेस कांफ्रेंस में सीटों के तालमेल की घोषणा के वक्त ही एलान कर दिया गया था कि बीजेपी मुकेश सहनी को अपने कोटे सीट देगी. बीजेपी ने मुकेश सहनी की पार्टी को 11 सीटें दी है.

भारतीय जनता पार्टी ने मुकेश साहनी की वीआईपी को विधानसभा की 11 सीटें और एक सीट विधान परिषद की सीट दी है. इस मौके पर मुकेश सहनी ने कहा कि एनडीए के साथ मिलकर नीतीश कुमार को एक बार फिर से सीएम बनाना है. मुझे महागठबंधन ने पिठ में छुरा घोंपा था, लेकिन एनडीए ने मरहम लगाया है.

एनडीए में कौन डिप्टी सीएम बनेगा इस सवाल पर मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन में पहले यह बात हुई थी, लेकिन यहां पर बीजेपी और जेडीयू के नेतृत्व में सरकार बन रही है. यहां पर मुझे मरहम लगाया गया है. ऐसे में कोई शर्त का सवाल ही नहीं है.

Bihar Election : Mukesh Sahani की BJP में बल्ले-बल्ले, Modi - Shah ने दिलाई 11 सीटें, वे बनेंगे MLC

वहीं, सुशील कुमार मोदी ने आरजेडी और कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा बिहार के दलित और पिछड़ों को धोखा दिया है. मुकेश सहनी को भी महागठबंधन के नेताओं ने धोखा दिया है, लेकिन बीजेपी मुकेश सहनी का एनडीए में स्वागत करती है. बीजेपी दलितों के बेहतरी के लिए सोचती है. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.