BIHARBreaking NewsSTATE

2015 में मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के रूप में चर्चित रहे बीजेपी नेता राजेंद्र सिंह लोजपा में शामिल

बिहार विधानसभा चुनाव को टिकट की आस में मंगलवार को बड़ी संख्या में विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने पाला बदल लिया है। इसी दौरान 2015 में मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के रूप में चर्चित रहे बीजेपी नेता राजेंद्र सिंह ने भी पाला बदलते हुए हाल ही में एनडीए से अलग हुई पार्टी लोजपा का दामन थाम लिया है।

वे दिनारा से जदयू के मंत्री जय कुमार सिंह के खिलाफ लोजपा के टिकट पर मैदान में उतर सकते हैं। राजेंद्र सिंह पिछले चुनाव में भाजपा के टिकट पर दिनारा से ही लड़े थे। लोजपा प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने बताया कि कि कई और वरीय नेता लोजपा में शामिल होंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे हैं
आपको बता दें कि दिनारा के पड़ोसी करगहर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले 55 साल के राजेंद्र सिंह लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे हैं और उन्हें 2014 के झारखंड  विधानसभा चुनाव में झारखंड में भाजपा की जीत के कथाकार माने जाते हैं। 2015 में जब राजेंद्र सिंह ने दिनारा विधानसभा सीट से पर्चा भरा था तो उनके लिए झारखंड सरकार के कई आला मंत्री मौजूद थे। उनके चुनाव प्रचार में झारखंड और यूपी के कई आला नेता शामिल थे।

भाजपा में राजेंद्र सिंह को कुशल संगठनकर्ता माना जाता है। वे ‌बिहार और झारखंड दोनों ही राज्यों में बतौर संगठनकर्ता काम कर चुके हैं। राजेंद्र सिंह बिहार 2015 विधानसभा चुनाव के लिए  गठित अमित शाह की चार सदस्यीय टीम के सदस्य भी रह चुके हैं।  उन्हें 2015 में बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद का मुख्य दावेदार माना गया था। 

आपको बता दें की लोजपा हाल ही में सीटों की तनातनी के बीच एनडीए से अलग होने का ऐलान कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने 143 सीटों पर लड़ने की घोषणा की है। खासकर वो जदयू कैंडिडेट के खिलाफ अपने उम्मीदवार खड़े करेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.