BIHARBreaking NewsPATNASTATE

LIVE Bihar Election NDA Seat Sharing announcement: एनडीए में सीट शेयरिंग की घोषणा, जदयू 122 और भाजपा 121 पर चुनाव ल’ड़ेगी

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में जेडीयू को 122 सीटें मिली है, इसमें से जेडीयू अपने कोटे से जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को 7 सीटें देंगी, इस तरह से जेडीयू 115 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भारतीय जनता पार्टी को 121 सीटें मिली है। भाजपा अपने कोटे से मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी को सीटें देंगी। आज पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीटों के बंटवारे की घोषणा की।

बिहार भाजपा प्रभारी भूपेन्द्र यादव, भाजपा के चुनाव प्रभारी  व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने संयुक्त रूप से टिकट बंटवारे की घोषणा की। जदयू की ओर से राष्ट्रीय संगठन महासचिव आरसीपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और ललन सिंह एवं उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी मंच पर उपस्थित रहे।

5:31 बजे- चुनाव आयोग को हम लिख कर देंगे कि केवल वहीं पार्टी जो मिलकर  चुनाव लड़ रही है। वे ही चुनाव में  प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीर का इस्तेमाल करेंगे।

5:30 बजे-  सुशील मोदी ने कहा एनडीए ने बिहार में नीतीश कुमार को ही अपना नेता स्वीकार किया है और उन्हीं के निर्देश पर चुनाव लड़ेंगे कोई कंफ्यूजन मत रखो। रामविलास पासवान अगर स्वस्थ होते तो ऐसी स्थिति नहीं होती।

5:29 – नीतीश कुमार ने कहा कि बगैर जदयू और भाजपा की मदद के रामविलास थोड़े राज्यसभा में गए। हमलोगों ने ही तो उन्‍हें राज्‍यसभा भेजा। मगर आज लोग ना जाने क्‍या कह रहे हैं। वे जल्‍द स्‍वस्‍थ हो जाएं यही कामना है। चिराग क्या बोल रहे हैं इस पर मेरा कोई लेना देना नहीं है

  5:25-मीडिया के एक सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि रामविलास पासवान जी से हमारे पुराने संबंध हैं। पता नहीं किसी के मन में क्‍या है। कोई कुछ भी बोलता रहता है। मुझे इससे कोई मतलब नहीं है। जदयू और भाजपा मिलकर चुनाव लड़ेंगे और मिलकर सरकार बनाएंगे।

5:08 बजे – भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि फिर दोहराता हूं नीतीश कुमार ही हमारे सीएम कैंडिडेट होंगे। हम फिर नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में सरकार बनाएंगे।

5:00 बजे – भाजपा और जदयू के सभी वरिष्‍ठ और दिग्‍गज नेता होटल चाणक्‍या में बने बीजेपी के मीडिया सेल में पहुंचे।

इसके पहले बिहार भाजपा प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीएम आवास में की मुलाकात

राजग से  सीट बंटवारे पर अंतिम मुहर के लिए बिहार भाजपा के सभी बड़े नेता मुख्यमंत्री  आवास पहुंचे । बिहार भाजपा प्रभारी भूपेन्द्र यादव और देवेन्द्र फड़नवीस मुख्यमंत्री आवास में नीतीश कुमार से मुलाकात की ।

बिहार में तीन चरण में होंगे चुनाव

बता दें कि बिहार में तीन चरण में विधानसभा के चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा, दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा। चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को घोषित होंगे।

2015 में क्या थे नतीजे

2015 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को भारी जीत मिली थी। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में महागठबंधन 178 सीटों पर जीती थी। नीतीश कुमार बिहार के नए मुख्यमंत्री चुने गए थे। हालांकि, चुनाव के दो साल बाद जेडीयू महागठबंधन से अलग हो गई थी और भाजपा से हाथ मिला लिया था। इस चुनाव में आरजेडी को 80, जेडीयू को 71, भाजपा को 53 और कांग्रेस को 27 सीटों पर जीत मिली थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.