BIHARBreaking NewsSTATE

BJP का लगातार दूसरा विकेट गि’रा, राजेन्द्र सिंह के बाद अतिपिछड़ा समाज का बड़ा चेहरा रामेश्वर चौरसिया लोजपा में शामिल

PATNA: बिहार बीजेपी का दूसरा विकेट गिर गया है।चिराग पासवान लगातार भाजपा नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करा रहे हैं। पहले राजेन्द्र सिंह ने लोजपा का दामन थामा इसके बाद लगे हाथ एक और वरिष्ठ नेता रामेश्वर चौरसिया ने चिराग पासवान का दामन थाम लिया है। जानकारी के अनुसार रामेश्वर चौरसिया लोजपा में शामिल हो गए हैं।वे सासाराम विस क्षेत्र से चुनाव लडेंगे।पार्टी ने उन्हें सिंबल दे दिया है।

JDU को नुकासन पहुंचाने की कोशिश में चिराग

अब यह स्पष्ट हो गया है कि बिहार में एनडीए के लिए चिराग पासवान बड़ी मुसीबत बन कर खड़े हो गए हैं।बीजेपी के कद्दावर नेता और उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह को लोजपा में शामिल करा कर चिराग पासवान ने मैसेज दे दिया है। जानकारी के अनुसार लोजपा उन्हें दिनारा से उम्मीदवार बनायेगी।

जेडीयू ने दिनारा से मंत्री जयकुमार सिंह को टिकट दिया है।2015 में  बीजेपी कैंडिडेट के तौर पर राजेन्द्र सिंह दिनारा से चुनावी मैदान में थे लेकिन काफी कम अंतर से वे जय कुमार सिंह से हार गये थे।इस बार पूरी संभावना थी कि बीजेपी वह सीट राजेन्द्र सिंह के लिए लेगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका और जेडीयू ने एक बार फिर से जय कुमार सिंह को टिकट दे दिया।इसके बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह दिल्ली जाकर लोजपा का दामन थाम लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.