नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) को लेकर राजनीति तेज है, भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party) को इस बीच कड़ा संदेश दिया है। बीजेपी की ओर से चिराग पासवान और उनके पार्टी एलजेपी को साफ संदेश दिया गया है कि वह बिहार चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का नाम लेकर वोट नहीं मांग सकते हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एलजेपी से साफ तौर पर कहा गया है कि बिहार चुनाव में किसी भी तरह से बीजेपी के नाम इस्तेमाल नहीं करेगी।

पीएम मोदी या बीजेपी का नाम नहीं ले सकती एलजेपी
एलजीपी से साफ तौर पर कह दिया गया है कि वह अपने पार्टी के किसी बैनर, पोस्टर या भाषण में पीएम मोदी या बीजेपी का नाम नहीं ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोई पार्टी जब एनडीए से अलग हो रही है तो उसे किसी भी तरह से पीएम मोदी के नाम का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

बीजेपी ने साफ की स्थिति
बता दें कि हाल ही में एलजेपी के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा था कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को अपना नेता मानते हैं, इसलिए वे उनके नाम पर वोट मांगेंगे। इस घोषणा के बाद चिराग पासवान ने ट्वीट कर एक तस्वीर भी साझा की थी, जिसमें वे पीएम मोदी के साथ दिख रहे हैं।
चिराग पासवान के इस बयान के बाद जेडीयू ने बीजेपी से स्थिति साफ करने की मांग की, इसी पर बीजेपी ने साफ तौर पर कह दिया है कि एलजेपी के साथ बिहार में उनका किसी किस्म का गठबंधन नहीं है।
बिहार विधानसभा चुनाव में अकेले उतरेगी एलजेपी
दरअसल एलजेपी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार चुनाव लड़ने से साफ मना कर दिया है। इसके बाद एलजेपी अकेले बिहार विधानसभा चुनाव में उतरेगी। वहीं केंद्र में एलजेपी, बीजेपी के साथ बनी रहेगी। लेकिन बिहार में वे उसके खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेगी।




Leave a Reply