Breaking NewsMAHARASHTRASTATE

शिवसेना ने सुशांत सिंह राजपूत को बताया चरित्रहीन, सामना में कहा- नाकामी ब’र्दाश्त नहीं कर पाए

महाराष्ट्र. सुशांत सिंह राजपूत की मौ’त (Sushant Singh Rajput Death Case) को तीन महीने हो चुके, मगर इस केस की जांच कर रही सीबीआई अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है. इस बीच शिवसेना (Shiv Sena) ने अपने मुख्यपत्र सामना (Saamana) में सुशांत सिंह राजपूत को लेकर आप’त्तिजनक आर्टिकल छापा है. सुशांत की मौ’त में दो’षियों को बचाने का आ’रोप झेल रही शिवसेना ने AIIMS की रिपोर्ट को आधार बनाकर एक्टर सुशांत को कैरेक्टर लेस तक कह डाला.

शिवसेना ने ‘सामना’ (Saamana) में सुशांत सिंह राजपूत के चरित्र पर निशाना साधते हुए कई बातें लिखी हैं. ताजा आर्टिकल में शिवसेना ने एक्टर को ड्रग्स लेने वाला और च’रित्रहीन शख्स बताया. AIIMS की रिपोर्ट का हवाला देते हुए आर्टिकल में लिखा गया है, ‘सीबीआई जांच में पता चला कि सुशांत एक चरित्रहीन और चंचल कलाकार था. सुशांत सिंह विफलता और निराशा से ग्रस्त था. जीवन में असफलता से वो खुद को संभाल नहीं पाया. इसी कशमकश में उसने मादक पदार्थों का सेवन करना शुरू कर दिया. फिर एक दिन फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी. ‘

…तो रोज होती बेइज्जती

सामना में आगे लिखा गया है, ‘सीबीआई जांच में सामने आया है कि सुशांत सिंह एक चरित्रहीन और चंचल कलाकार थे. बिहार की पुलिस को हस्तक्षेप करने दिया होता, तो शायद सुशांत और उसके परिवार की रोज बेइज्जती होती. बिहार चुनाव में प्रचार के लिए कोई मुद्दा नही होने की वजह से नीतीश कुमार और वहां के नेताओं ने यह मुद्दा उठाया. इसके लिए राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर (Gupteshwar Pandey) को वर्दी में नचाया. आखिरकार ये महाशय नीतीश कुमार की पार्टी में शामिल हो गए’.

होना चाहिए मानहानि का केस

सामना में यह भी कहा गया है कि महाराष्ट्र सरकार को उन नेताओं और चैनलों पर मानहानि का केस करना चाहिए, जो मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाकर उसकी छवि खराब कर रहे थे. ऐसे बेईमान लोगों के खिलाफ मराठी जनता को एक भूमिका लेनी चाहिए. आर्टिकल में आगे लिखा गया, ‘कई गुप्तेश्वर आये और गए. लेकिन, मुंबई पुलिस की प्रतिष्ठा का झंडा लहराता रहा. अगर सुशांत सिंह के ऊपर मौत के बाद मामला चलाने की कानूनी व्यवस्था होती, तो ड्रग्स मामले में सुशांत पर मादक पदार्थों के सेवन का मुकदमा चलता.’

कंगना रनौत पर भी कसा तंज

शिवसेना ने इस मामले में बढ़-चढ़कर बयान देने वाली कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पर भी निशाना साधा. सामना में लिखा, ‘सुशांत की मौत को जिन्होंने भुनाया, मुंबई को पाकिस्तान और बाबर की उपमा दी, वो अभिनेत्री अब किस बिल में छिपी है. हाथरस में एक युवती को बलात्कार के बाद मार डाला गया, इस पर इस अभिनेत्री ने आंखों में ग्लिसरीन डालकर भी दो आंसू नहीं बहाए. जिन्होंने बलात्कार किया वो इस अभिनेत्री के भाई बंधु हैं क्या?’

AIIMS की रिपोर्ट में क्या है?

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की रिपोर्ट में कहा गया है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी. AIIMS की टीम ने ना केवल विसरा रिपोर्ट की जांच की, बल्कि खुदकुशी वाले जगह का मुआयना भी किया. एम्स की पांच सदस्यों वाली फॉरेंसिक टीम ने कई हफ्तों तक लगातार एक-एक पहलू की जांच की. जिसके बाद इस नतीजे पर पहुंची. अब सीबीआई मामले की जांच सुसाइड के एंगल से करेगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.