Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

BreakingNews : सुशांत सिंह राजपूत ने की थी खुदकु’शी! AIIMS पैनल ने म’र्डर की थ्योरी खारिज की- रिपोर्ट

सुशांत सिंह राजपूत मौ’त की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ सकी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के डॉक्टरों के पैनल ने CBI को अपनी राय देते हुए कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की ह’त्या नहीं हुई थी, बल्कि यह आत्मह’त्या का मामला है. एम्स की इस रिपोर्ट ने अभिनेता के परिवार और उनके वकीलों की थ्योरी को खारिज कर दिया है जिसमें यह दावा किया जा रहा था कि उन्हें ज’हर दिया गया था और गला द”बाकर मा’रा गया था.

NDTV की वेबसाइट पर सूत्रों के हवाले से लगी खबर के मुताबिक, ‘AIIMS पैनल ने अपनी जांच पूरी कर ली है और सीबीआई को अपनी चिकित्सीय-कानूनी राय देने के बाद फाइल बंद कर दी है.. अब सीबीआई उस रिपोर्ट के साथ अपनी जांच की कड़ियों को जोड़ रही है. सूत्रों ने बताया कि AIIMS पैनल ने मुंबई के उस अस्पताल की राय पर अपनी सहमति जाहिर की है, जिसने अभिनेता का पोस्टमा’र्टम किया था.

बता दें कि एम्स ने ऑटोप्सी रिपोर्ट में मौ’त का समय दर्ज न होने पर भी सवाल उठाया है, साथ ही कूपर हॉस्पिटल में हल्की रोशनी वाले पोस्टमार्टम रूम की ओर भी इशारा किया गया है. एम्स के एक सूत्र ने बताया कि डॉ. सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता वाली फोरेंसिक बोर्ड ने अपनी निर्णायक रिपोर्ट केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी है. बता दें कि 14 जून की रात को कूपर हॉस्पिटल के तीन डॉक्टरों ने मिलकर सुशांत का पोस्टमा’र्टम किया था.

इस सूत्र ने आगे बताया कि चिकित्सकों ने जहां अभिनेता के पेट में पाए गए एक तत्व को लेकर हुई अनिश्चितता के बारे में चिं’ता व्यक्त की है, वहीं रिपोर्ट में मौत का समय दर्ज न होने को लेकर भी सवाल उठाया है. हालांकि जहर से अभिनेता की मौ’त होने के एंगल को डॉक्टरों ने पूरी तरह से खारिज कर दिया. पे’ट में पाई गई चीजों पर चिकित्सकों ने इसलिए गौर फरमाया ताकि उन्हें पता लग सके कि सुशांत ने 13-14 जून की रात को खाने में क्या लिया था और सुबह उन्होंने नाश्ते में क्या खाया था.

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में मृ’त पाए गए थे. मुंबई पुलिस ने श’व परीक्षण के आधार पर इसे आत्मह’त्या का मा’मला करार दिया था. हालांकि परिवारवालों का आ’रोप था कि उनकी ह’त्या की गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.