Breaking NewsUTTAR PRADESH

हाथरस कांड LIVE: हि’रासत में लिए जाने के कुछ देर के बाद रिहा किए गए राहुल गांधी

हाथरस. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हाथरस में दलित बिटिया से कथित गैं”गरे’प के बाद हैवानियत के मामले में सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक आक्रोश देखने को मिल रहा है. पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हाथरस जा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को हिरा’सत में ले लिया था हालांकि उन्हें कुछ देर बाद छोड़ दिया गया.  गुरुवार को कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) पी’ड़ित परिवार से मिल बुलगाड़ी गांव जा रहे थे. लेकिन ग्रेटर नोएडा में ही यूपी पुलिस ने उनके काफिले को रोक दिया. जिसके बाद दोनों पैदल ही हाथरस के लिए निकल पड़े. हाथरस जाने से रोके जाने पर राहुल गांधी ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उनपर लाठीचार्ज किया गया.  इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई है. प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के हाथरस जाने को लेकर यूपी पुलिस ने सभी सीमाएं सील कर दी हैं. जिले में धारा 144 लागू है. कहीं भी 5 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते.

यहां पढ़ें Live Updates:-

राहुल गांधी को यूपी पुलिस ने रिहा किया
विज्ञापन

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अधीर रंजन चौधरी, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला को हाथरस के रास्ते में यूपी पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद गौतम बुद्ध नगर के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट ले जाया जा रहा है.

उत्तर प्रदेश पुलिस राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर ले जा रही है.कांग्रेस का आरोप, प्रियंका गांधी से भी उत्तर प्रदेश पुलिस ने अभद्रता की. धक्का मुक्की कर गिराने की कोशिश भी की.इससे पहले यमुना-एक्सप्रेसवे पर पुलिस के साथ हुई खींचतान में में सड़क के किनारे गिरे राहुल

पुलिसवालों ने लाठी मारकर और धकेलकर गिराया, क्या इस देश में केवल मोदीजी, भाजपा और आरएसएस के लोग पैदल चल सकते हैं आम आदमी नहीं: राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को यमुना एक्सप्रेसवे पर हाथरस जाने से रोके जाने के बाद उन्होंने पुलिस से कहा कि, मैं अकेला हाथरस जाऊंगा, मुझे बताइये कि कौन से कानून के तहत आप मुझे गिरफ्तार कर रहे हैं.पुलिस ने कहा हम आपको आईपीसी की धारा 188 के तहत गिरफ्तार कर रहे हैं जो कि फैसले की अवमानना के लिए है.

राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. नोएडा एडीसीपी रणविजय सिंह ने कहा हमनें उन्हें यहीं रोक दिया है. महामारी कानून को तोड़ा जा रहा है. हम उन्हें आगे बढ़ने की इजाजत नहीं देंगे.कांग्रेस कार्यकर्ताओं की यूपी पुलिस के साथ झड़प एक्सप्रेस वे पर पैदल जाते वक्त कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को रोका गया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की यूपी पुलिस के साथ झड़प हुई.

मेरी भी 18 साल की बेटी है- प्रियंका गांधीइस दौरान प्रियंका गांधी की ओर से यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा गया. एक चैनल से बात करते हुए प्रियंका ने कहा- ‘ गुस्सा आता है. मेरी भी 18 साल की बेटी है. हर महिला को गुस्सा चढ़ना चाहिए. हमारे हिंदू धर्म में कहां लिखा है कि अंतिम संस्कार परिवार के बिना हो. ‘यमुना एक्सप्रेस-वे पर रोका गया राहुल-प्रियंका का काफिलाकांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का काफिला ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे पर रोक लिया गया है. अब दोनों नेता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ पैदल ही निकल पड़े हैं. कांग्रेस नेता पैदल मार्च करते हुए हाथरस की ओर बढ़ रहे हैं. इस बीज जगह-जगह पुलिस तैनात है.


एसपी बोले- शहर में नहीं घुसने देंगे
एसपी विक्रांत वीर ने बताया है कि उन्हें राहुल और प्रियंका के आने की उनके प्रोटोकॉल के तहत कोई जानकारी नहीं मिली है. सीमाएं सील हैं. किसी को हाथरस की तरफ नहीं आने दिया जाएग, क्योंकि राजनीतिक तत्‍व की वजह से भीड़ बढ़ सकती है. लॉ एंड आर्डर बिगड़ने की आशंका को देखते हुए उन्हें सीमाओं पर ही रोका जाएगा.

कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 145 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

हाथरस में बुधवार को हुए बबाल के बाद पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है. उपद्रव कर रहे 145 लोगों के खिलाफ कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज किया गया है. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सहित 25 नामजद व 120 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. आईपीसी की धारा 147, 149, 332, 353, 336, 347, 427 और 3 सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. इतना ही नहीं आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए आईजी ने कई टीम भी गठित की है. बुधवार को कोतवाली सदर क्षेत्र के शहर में बवाल हुआ था इस दौरान सरकारी सम्मति को नुकसान पहुंचाया गया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.