Breaking NewsNational

रवि किशन को दी गई Y+ श्रेणी की सुरक्षा, जान से मा’रने की मिली थी ध’मकी

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच में ड्रग्स के नए एंगल के सामने आने के बाद लगातार बवाल मचा हुआ है. इस बीच बीते दिनों संसद में रवि किशन ने ड्रग्स मामले को लेकर बयान जारी किया था. इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन की सुरक्षा को बढ़ा दी गई है. रवि किशन को Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. इस बात की जानकारी खुद रवि किशन ने ट्वीट करके दी है. बता दें कि रवि किशन की सुरक्षा को इसलिए बढ़ाई गई है क्योंकि उन्हें संसद के मॉनसून सत्र में दिए गए बयान के बाद जान से मारने की धमकी दी गई थी. 

रवि किशन यूपी के गोरखपुर से भाजपा के सांसद है. इस कारण उनकी जान को खतरा देखते हुए योगी सरकार द्वारा Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. ऐसे में रवि किशन ने ट्वीट कर योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद भी दिया है. रवि किशन ने ट्वीट करते हुए लिखा- आदरणीय श्रद्धेय योगी आदित्यनाथ महाराज जी. पूजनीय महाराज जी, मेरी सुरक्षा को देखते हुए आपने जो y+ सुरक्षा मुझे उपलब्ध करवाई है इसके लिए मैं , मेरा परिवार तथा मेरे लोक-सभा क्षेत्र की जनता आपकी ऋणी हैं तथा आपका धन्यवाद करती है मेरी आवाज़ हमेशा सदन मे गूंजती रहेगी. 

बता दें कि रवि किशन ने सदन में बॉलीवुड की तुलना गटर से कर दी थी. इसपर उनपर जया बच्चन भड़क गईं और कहा था कि कुछ लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं. इसी दौरान रवि किशन को उनके बयान के लिए जान से मारे जाने को लेकर धमकी दी गई थी. 

रवि किशन ने ससंद में कहा था कि देश में युवाओं को नष्ट करने के लिए लगातार षडयंत्र रचे जा रहे हैं. नशीले पदार्थों की तस्करी और लत की समस्या लगातार बढ़ रही है. हर साल पाकिस्तान और चीन से ड्रग्स की तस्करी कर भारत में लाया जाता है. इसी मामले में इंडस्ट्री में कई लोगों को पकड़ा गया है, जिन्हें ड्रग्स की लत है. दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और मैं केंद्र सरकार से आग्रह करता हूं कि पड़ोसी देशों की साजिश पर सख्त कार्रवाई की जाए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.