BIHARBreaking NewsSTATE

बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी मिलकर ल’ड़ेगी बिहार विधानसभा चुनाव, नीतीश फिर बनेंगे CM, भूपेंद्र यादव ने किया ऐलान

नई दिल्ली. बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बैठक से बड़ी बात निकलकर सामने आई है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) के आवास पर हुई बीजेपी नेताओं की मीटिंग के बाद बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव (Bhoopendra Yadav) ने कहा है कि बीजेपी के बिहार प्रदेश के प्रमुख नेताओं और जे पी नड्डा, अमित शाह और बी एल संतोष (JP Nadda, Amit Shah and BL Santosh) के साथ हुई बैठक में इस बात पर सहमति बनी है कि प्रदेश में बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी मिलकर ही चुनाव लड़ेगी. इसके साथ ही जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा भी साथ रहेगी.

भूपेंद्र यादव ने बताया कि इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नेड्डा ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फणनवीस को बिहार चुनाव प्रभारी बनाये जाने की आधिकारिक घोषणा भी की. उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में एक बार फिर एनडीए की ही जीत होगी और  नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता हमारे साथ है और आने वाले दो-तीन दिन हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं. जल्द ही गठबन्धन की ओर से सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया जाएगा.

बता दें कि बीजेपी की इस बैठक के बाद अमित शाह के साथ लोजपा अध्यक्ष चिराग़ पासवान (Chirag Paswan) की भी बैठक होने की खबरें हैं, जिसके बाद सीट बंटवारे को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा पहले चिराग पासवान को मनाने की कोशिश करेगी. अगर सब ठीक रहा तो हो सकता है कि बुधवार की शाम या गुरुवार को सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया जाएगा.

बता दें कि JDU के भी शीर्ष नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है. जानकारी के मुताबिक, जेडीयू की तरफ से टिकट पर बातचीत कर रहे सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह दिल्ली में बीजेपी और जेडीयू के नेताओं के बीच फाइनल बातचीत करेंगे. कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली में ही पहले राउंड का टिकट फाइनल करने के बाद आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.