BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

बिहार चुनाव 2020 : उत्तर बिहार में वर्चुअल रैलियों के लिए मुजफ्फरपुर में स्टूडियो बनाएगी भाजपा

भाजपा उत्तर बिहार में वर्चुअल रैली आयोजित करने के लिए मुजफ्फरपुर में स्टूडियो स्थापित करेगी। कोरोना काल में सं’क्रमण के ख’तरे को देखते हुए वर्चुअल माध्यम से भाजपा चुनाव प्रचार की तैयारी कर रही है। पार्टी के स्टार प्रचारकों की बातों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए स्टूडियों में सभी तकनीकी व्यवस्था की जाएंगी। भाजपा के जिला मंत्री संजीव झा को वर्चुअल रैली का प्रभारी और पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री आशीष अग्रवाल को सह प्रभारी बनाया गया है।
जिला मंत्री ने बताया कि विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बड़े एलईडी स्क्रीन लगाए जाएंगे। इस बार बड़े मैदानों की सभाओं में दर्शकों की संख्या सीमित रखी जाएगी। जहां-जहां भाजपा के स्टार प्रचारक मैदान में रैली व सभाओं को संबोधित करेंगे, वहां से भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.