Breaking News

वकील संग थाने पहुंचीं पायल घोष, बोलीं- ‘अनुराग कश्यप को किया जाए अ’रेस्ट, नहीं तो…’

मुंबईः  फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) पर यौन शोषण का आरोप लगाकर पूरी इंडस्ट्री में खलबली मचा देने वाली एक्ट्रेस पायल घोष (Payal Ghosh) अपने वकील नीतिन सातपुते के साथ वर्सोवा पुलिस थाने पहुंची हैं. पायल घोष ने अनुराग कश्यप को अरेस्ट किए जाने की मांग उठाई है. एक्ट्रेस का कहना है कि अगर पुलिस ने अनुराग को अरेस्ट नहीं किया तो वो अनशन पर बैठ जायेंगी. इससे पहले एक्ट्रेस अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पुलिस थाने पहुंचीं थीं, लेकिन अभी तक इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है. जिसके चलते एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस के रवैये पर सवाल खड़े किए हैं.
ऐसे में पायल घोष अपने वकील संग दोबारा वर्सोवा पुलिस थाने पहुंची हैं. जहां उन्होंने अनुराग कश्यप को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग उठाई है. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अनुराग कश्यप को गिरफ्तार ना किए जाने की दशा में अनशन पर बैठने की बात भी कही है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी पीएम मोदी से अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है.

एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘मैंने एक अपराधी के ख‍िलाफ मामला दर्ज कराया है, जिसे लेकर दूसरे लोग भी यही धारणा रखते हैं. लेकिन, अब मुझे ही लपेटे में लिया जा रहा है. मुझसे ही सवाल किए जा रहे हैं. वहीं आरोपी घर पर बैठकर आराम कर रहा है. क्या मुझे न्याय मिलेगा’.

गौरतलब है कि हाल ही में पायल घोष ने सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे. एक्ट्रेस ने ट्वीट करते हुए डायरेक्टर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने शराब के नशे में उनके साथ जबरदस्ती की. पायल घोष के इन आरोपों पर अनुराग कश्यप ने भी सफाई पेश की थी और साथ ही एक्ट्रेस के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की बात भी कही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.