Breaking NewsSTATEUTTAR PRADESH

CM योगी का बड़ा फैसला, छे’ड़खानी और रे’प करने वाले अ’पराधियों का चौराहोंं पर लगेगा पोस्टर

यूपी की योगी सरकार महिला अ’पराध को लेकर और स’ख्त हो गई है। प्रदेश में महिलाओं के साथ अप’राध करने वालों की शामत होगी। सरकार दुराचारियों और अप’राधियों के खि’लाफ ऑप’रेशन दुराचारी चलाएगी।ऐसे अप’राधियों के पोस्टर लगाने का आदेश दिया है। योगी ने कहा कि कहीं भी महिलाओं के साथ कोई आप’राधिक घ’टना हुई तो संबंधित बीट इंचार्ज, चौकी इंचार्ज, थाना प्रभारी और सीओ जिम्मेदार होंगे।

सीएम योगी ने कहा कि महिलाओं से किसी भी तरह का अपराध करने वाले अप’राधियों को महिला पुलिस कर्मियों से ही दंडित कराओ। ऐसे अपरा’धियों और दु’राचारियों के मददगारों के भी नाम उजागर करने का आदेश दिया।

सीएम योगी ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों के साथ किसी भी तरह की घ’टना को अंजाम देने वालों को समाज जाने,  इसलिए चौराहों चौराहों पर लगाओ ऐसे अपरा’धियों के पोस्टर लगवाएं।

हिं’सा करने पर लगे थे पोस्टर

इससे पहले योगी सरकार ने सीएए को लेकर 19 दिसंबर को लखनऊ में हुए प्रदर्शन में सार्वजनिक संपत्ति को नुक’सान पहुंचाने वाले लोगों की फोटो, उनके नाम-पते के साथ पोस्टर उनके इलाकों में लगवाया था। नोटिस दी गई थी कि अगर तय वक्त पर इन लोगों ने जुर्माना नहीं चुकाया तो कुर्की की जाएगी।

राज्य सरकार ने भरपाई उपद्रवियों से करवाए जाने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस ने फोटो-वीडियो के आधार पर 150 से अधिक लोगों को नोटिस भेजे थे। इनमें जांच के बाद मिले सबूतों के आधार पर प्रशासन ने 57 लोगों को सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का दोषी पाया था।

कोर्ट पहुंचा था मामला

पोस्टर लगने के बाद मामला हाईकोट पहुंचा। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर और न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा की विशेष पीठ ने लखनऊ के डीएम और पुलिस कमिश्नर को सीएए के विरोध में उपद्रव करने वालों के लगाए गए पोस्टर अविलंब हटाने के आदेश दिए थे।

विशेष खंडपीठ ने 14 पेज के फैसले में राज्य सरकार की कार्रवाई को संविधान के अनुच्छेद-21 के तहत निजता के अधिकार (मौलिक अधिकार) के विपरीत करार दिया था। अदालत ने कहा था कि मौलिक अधिकारों को छीना नहीं जा सकता है। ऐसा कोई भी कानून नहीं है जो उन आरोपियों की निजी सूचनाओं को पोस्टर-बैनर लगाकर सार्वजनिक करने की अनुमति देता है, जिनसे क्षतिपूर्ति ली जानी है।

इसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी गई ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.