Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

सोशल मीडिया पर छाए बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे, ‘रॉबिनहुड अवतार’ वाला गाना Viral

नई दिल्ली. बिहार पुलिस के महानिदेशक (Bihar DGP) गुप्तेश्वर पांडेय (Gupteshwar Pandey) ने स्वैच्छिक रिटायरमेंट ले ली है.  गुप्तेश्वर पांडेय के रिटायरमेंट के बाद बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट दीपक ठाकुर ने खास बनाया है. दीपक ठाकुर ने इस गाने टाइटल ‘रॉबिनहुड बिहार के’ (Robinhood Bihar Ke) के रखा है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जो भी इस वीडियो को देख रहा है वो थोड़ा सा कंफ्यूजन में जरूर है, लेकिन, दीपक ठाकुर ने गुप्तेश्वर पांडेय पर बने इस गाने में उनकी जमकर तारीफें की हैं. दीपक ठाकुर के इस गाने को लेकर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में पांडेय का अंदाज और एक्शन देखने लायक है. उनके वीआरएस लेने के एक दिन बाद ही ये वीडियो सामने आया है. वीडियो में दीपक, गुप्तेश्वर ने बातें करते हुए नजर आ रहे हैं. बातें करते हुए दीपक कहते हैं कि मौत और अपराधी उन्हें लेकर भगवान से भी दुआ मांगने लगते हैं. गाने में गुप्तेश्वर पांडेय का जिक्र बिहार के रॉबिनहुड के रूप में किया गया है. गाने में गुप्तेश्वर पांडेय को जनता का हीरो बताया गया है, साथ ही उनके काम की भी जमकर तारीफें की गई हैं.

जानकारी के लिए बता दें कि अब तक इस वीडियो पर 1 लाख 56 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं.

बता दें कि गुप्तेश्वर पांडेय (Gupteshwar Pandey) को पिछले साल ही बिहार का पुलिस महानिदेशक बनाया गया था. वे अगले साल फरवरी में रिटायर भी होने वाले थे. पांडेय को वीआरएस दे दिया गया है और उनकी जगह एसके सिंघल बिहार के नए डीजीपी बनाए गए हैं. वहीं, बात अगर दीपक ठाकुर की जाए तो उन्हें फिल्म गैंग्स ऑफ़ वासेपुर के जरिए फेम मिला है. वो बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट रह चुके हैं. बता दें कि गुप्तेश्वर पांडेय (Gupteshwar Pandey) को पिछले साल ही बिहार का पुलिस महानिदेशक बनाया गया था. वे अगले साल फरवरी में रिटायर भी होने वाले थे. पांडेय को वीआरएस दे दिया गया है और उनकी जगह एसके सिंघल बिहार के नए डीजीपी बनाए गए हैं. वहीं, बात अगर दीपक ठाकुर की जाए तो उन्हें फिल्म गैंग्स ऑफ़ वासेपुर के जरिए फेम मिला है. वो बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट रह चुके हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.