BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार सीएम के नए पोस्टरों से पटा पटना, स्लोगन है- न्याय के साथ तरक्की, नीतीश की बात पक्की

बिहार विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा वक्त नहीं है. ऐसे में अभी से ही राजधानी पटना में चुनावी रंग दिखने लगा है. अब बस तारीखों का एलान होना बाकी है. हालांकि एक बात तो तय है कि चुनावी गहमागहमी के बीच बैनर, पोस्टर की अहम भूमिका होने वाली है. जिसकी कुछ झलक दिखनी शुरू भी हो चुकी है.

इसी कड़ी में पटना में सीएम नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पोस्टर में देखने को मिली है. पोस्टर के जरिए यह मैसेज देने की कोशिश की गई है कि अगर नीतीश कुमार अपने काम के नाम पर वोट मांग रहे हैं तो उनका काम वाकई में इतना बेहतर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी तारीफ करते रहे हैं.

अब इन पोस्टरों से यह बात तो बिलकुल साफ़ हो गयी है कि इस आधुनिक बिहार में नीतीश कुमार की क्या जगह होने वाली है. पोस्टर में जो स्लोगन लिखा हुआ है वह नीतीश कुमार के बारे में ही है. पोस्टर में लिखा है कि आधुनिक बिहार को गन्ने में नीतीश जी की अहम भूमिका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बयान को इस पोस्टर में कोट किया गया है. पोस्टर के नीचे एक नारा भी है ‘न्याय के साथ तरक्की नीतीश की बात पक्की. इस पोस्टर को पटना में कई जगहों पर देखा गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.