BIHARBreaking NewsPATNASTATE

मुख्यमंत्री ने किया देश के सबसे बड़े स्क्रीन का उद्घाटन, 5 हजार लोग एक साथ देख सकेंगे फिल्म

शहर को स्मार्ट बनाने के लिए शुरू की गई देश की पहली मेगा स्क्रीन परियोजना का शनिवार को उद्घाटन हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से इस परियोजना का उद्घाटन होने के बाद पहला कार्यक्रम उनका भाषण ही इस मेगा स्क्रीन पर प्रसारित किया गया। गांधी मैदान में सैकड़ों लोगों ने चल रहे कार्यक्रम को देखा और सुना।

मुख्यमंत्री के भाषण के बाद स्मार्ट सिटी योजना के बारे में बनाए गए वीडियो को भी प्रसारित किया गया। कार्यक्रम देख रहे तमाम लोगों ने योजना को काफी शानदार बताया। अनलॉक की प्रक्रिया चालू रहने के कारण काफी संख्या में लोग गांधी मैदान में घूमने आए थे, उनके बीच भी यह मेगा स्क्रीन प्रोजेक्ट चर्चा का विषय बना रहा।

पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से इस परियोजना को पूरा कराया गया है। गांधी मैदान में अब सरकार की ओर से चलने वाले कार्यक्रम, फिल्म, डॉक्यूमेंट्री, खेल से संबंधित कार्यक्रमों का प्रसारण इस मेगा स्क्रीन पर किया जाएगा। स्मार्ट सिटी की ओेर से शुरू किया गया यह देश में अपने तरह का पहला प्रोजेक्ट है।

5 हजार लोग एक साथ खुले मैदान में देख सकेंगे फिल्म
सार्वजनिक स्थान पर 75 फीट लंबी और 42 फीट चौड़ी मेगा स्क्रीन पर फिल्म देखने का अवसर सबसे पहले पटनावासियों को अब मिल सकेगा। यह ऐसा स्क्रीन है, जिस पर प्रसारित फिल्म को कम से कम 5 हजार लोग एक साथ खुले मैदान में देख सकेंगे।

पीवीसी सामग्री से बनी फुल एचडी स्क्रीन को 30 फीट की ऊंचाई पर ट्रस के माध्यम से लगाया जाएगा। डॉल्बी डिजिटल साउंड सिस्टम से लैस इस स्क्रीन पर सूर्यास्त के बाद ही फिल्मों का प्रसारण संभव है। 6.98 करोड़ रुपए की लागत से इस परियोजना को पूरा कराया गया है। गांधी मैदान में गेट नंबर 3 व 4 के पास कंट्रोल रूम अधिष्ठापित किया गया है, वहां से वीडियो प्रसारण का नियंत्रण किया जाएगा। शनिवार को कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान जब तक सूर्य की रोशनी रही, तब तक लोगों को स्क्रीन पर कुछ भी नजर नहीं आया। अंधेरा छाते ही लोगों ने स्क्रीन पर चल रहे मुख्यमंत्री के भाषण को देखकर कहा, ऐसा लग रहा है जैसे सीएम सामने बैठकर बात कर रहे हैं

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.