Breaking NewsCricketSPORTS

CSK 166/5(19.2 ) vs MI Live Score: चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने 5 विकेट से जीता ओपनिंग मैच, प्‍लेसी और अंबाती का अर्धशतक

IPL 2020, MI vs CSK Live Score: चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के शानदार अटै’क के सामने मुंबई इंडियंस ने निर्धारित ओवर में 162 रन बनाए. सौरभ तिवारी ने मुंबई के लिए सर्वाधिक 42 रन बनाए. लुंगी एगिडी, दीपक चाहर जैसे गेंदबाजों के सामने मुंबई के धुंरधर टिक नहीं पाए.
चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्‍लेबाजी का न्‍योता दिया. रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक ने मुंबई को बेहतरीन शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच 46 रन की पार्टनरशिप हुई. 46 रन पर रोहित और फिर 48 रन पर डिकॉक का विकेट गिरा. 5वें ओवर की चौथी गेंद पर पीयूष चावला ने मुंबई इंडियंस के कप्‍तान रोहित शर्मा को 12 रन पर ही पवेलियन भेज दिया. इसके बाद डिकॉक 33 रन पर सैम करन के शि’कार बने. इसके बाद सूर्यकुमार यादव और सौरभ तिवारी ने मिलकर पारी को संभालना चाहा, मगर सूर्य अपना विकेट गंवा बैठे. हालांकि सौरभ ने शानदार बल्‍लेबाजी की, मगर वो अपने अर्धशतक से चूक गए. मुंबई के धुंरधर हार्दिक पंड्या 14, कायरन पोलार्ड 18, क्रुणाल 3 रन से ज्‍यादा नहीं बना पाए.

मुंबई इंडियंस vs चेन्‍नई सुपर किंग्स, IPL 2020 Live Score: 19.2 ओवर में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने 5 विकेट पर 166 रन बनाकर मैच जीत लिया. अंबाती रायडू और फाफ डू प्‍लेसी ने अर्धशतकीय पारी खेली.

मुंबई इंडियंस अंतिम एकादश: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, क्रुणाल पंड्या, हार्दिक पंड्या, कायरन पोलार्ड, जेम्‍स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्‍ट, जसप्रीत बुमराह

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स अंतिम एकादश: मुरली विजय, शेन वॉटसन, फाफ डू प्‍लेसी, अंबाती रायडू, केदार जाधव, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, सैम करन, दीपक चाहर, पीयूष चावला, लुंगी एंगिडी

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.