Google ने शुक्रवार को Paytm App को प्ले स्टोर (Paytm removed from Google Play Store) से हटा दिया. दिग्गज टेक कंपनी ने नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए Paytm को Google Play Store से रिमूव किया है. ऐसे में अब यूजर्स को यह टेंशन को सकती है कि पेटीएम में पड़े उनके पैसे का क्या होगा? आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
गूगल की कार्रवाई के बाद पेटीएम ने एक ट्वीट कर इसके बारे में जानकारी दी है. पेटीएम ने अपने ट्वीट में कहा है, ‘प्रिय पेटीएम यूजर्स, गूगल प्ले स्टोर पर पेटीएम ऐंड्रॉयड ऐप फिलहाल नए डाउनलोड और अपडेट्स के लिए उपलब्ध नहीं है. यह बहुत जल्द वापस आ जाएगा. आपके पैसे पूरी तरह से सुरक्षित हैं और आप अपने पेटीएम ऐप का इस्तेमाल सामान्य रूप से जारी रख सकते हैं’.

इसका मतलब अगर आप पेटीएम ऐप यूज करते हैं, तो उसका पहले की तरह सामान्य रूप से इस्तेमाल कर सकेंगे. प्ले स्टोर से पेटीएम ऐप हटाए जाने की कार्रवाई का असर पेटीएम ऐप में जमा आपके पैसों पर नहीं पड़ेगा.

इस वजह से हटाया गया पेटीएम
प्ले स्टोर पर गूगल किसी तरह के जुआ या सट्टेबाजी वाले ऐप को जगह नहीं देता है. पेटीएम ऐप से एक सट्टेबाजी वाले ऐप पर यूजर्स को री-डायरेक्ट किया जा रहा था. गूगल ने पेटीएम डेवलपर्स को पहले नोटिस जारी किया था. सुधार नहीं होने पर गूगल ने पेटीएम ऐप को प्ले स्टोर से हटा दिया. वहीं, पेटीएम ने कहा है कि वह मामले की गंभीरता से जांच के बाद बयान जारी करेगी.




Leave a Reply