Breaking NewsCricketSPORTS

BreakingNews : ICC ने दो क्रिकेटरों को किया स’स्पेंड, मैच फिक्स करने का लगा आ’रोप

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने संयुक्त अरब अमीरात के क्रिकेटरों आमिर हयात और अशफाक अहमद पर भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उ’ल्लंघन के लिए आरोप तय किए हैं. इन दोनों को तुरंत प्रभाव से अस्थायी तौर पर निलं’बित कर दिया गया है.

एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड ने अशफाक को पिछले साल अक्टूबर में आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर के दौरान नि’लंबित कर दिया था, लेकिन अभी तक औपचारिक आ’रोप तय नहीं किए गए थे. इन दोनों ने रिश्वत लेकर लचर प्रदर्शन करने और मैच फिक्स करने की कोशिश की थी. अड़तीस वर्षीय हयात मध्यम गति का गेंदबाज है जिसने नौ वनडे और चार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जबकि 35 वर्षीय अशफाक ने 16 वनडे और 12 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है.

आईसीसी ने अपनी विज्ञप्ति में कहा, ‘खिलाड़ियों के पास आरोपों का जवाब देने के लिए 13 सितंबर से 14 दिन का समय होगा. आईसीसी अभी इन आरोपों के संबंध में आगे कोई टिप्पणी नहीं करेगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.