BIHARBreaking NewsSTATE

‘रघुवंश बाबू राजद के कौरव दल में महारथी कर्ण थे’ – सुशील मोदी

रघुवंश प्रसाद सिंह के आरजेडी से इस्तीफा देने पर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर लालू एंड फैमिली पर हमला बोला है. उन्होंने लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रधुवंश प्रसाद सिंह एक गलत पार्टी में अच्छे आदमी की तरह रहे. वे राजद के कौरव दल में महारथी कर्ण थे.

रघुवंश प्रसाद सिंह को न रोक पाकर लालू प्रसाद की पार्टी ने धर्मयुद्ध की घोषणा से पहले अपनी पराजय सुनिश्चित कर ली. रधुबंश बाबू तो उसी समय पार्टी छोड़ देते, जब राजद ने ऊंची जाति के गरीबों को 10 फीसद रिजर्वेशन देने के मोदी- सरकार के फैसले का खुल कर विरोध किया था. परन्तु धैर्य की भी सीमा होती है.

सुशील मोदी ने आगे लिखा कि सम्पत्ति का लोभ, परिवारवाद और पुत्र मोह ने लालू प्रसाद की राजनीतिक पारी लगभग खत्म कर दी. लालटेन में बुझने से पहले की भभक दिख रही है. जो भी लोग पिछले 30 साल में सामाजिक न्याय के उनके झांसे में आये, वे धीरे-धीरे उनसे अलग होते चले गए. जो किसी मजबूरी में उनके साथ हैं, उन्हें  किनारे लगा दिया गया.

पैसे या जमीन लिखवाने के बदले टिकट देने वाले लालू प्रसाद ने पार्टी को अमीरों के हाथ बेच दिया. राजद अब राज्यसभा में भी गरीब-गुरबा को नहीं भेजता. 

वे इतने चुनाव केंद्रित हो गए हैं कि उन्हें न सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने का मुद्दा विचलित करता है, न देश की वायुसेना को राफेल मिलने से खुशी होती है. और न ही बिहार को मिले 294 करोड के पैकेज में गरीब पशुपालकों-मछली पालकों की भलाई नजर आती है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.