BIHARBreaking NewsSTATE

सीएम नीतीश को किया जाएगा सम्मानित, जेडीयू के दलित मंत्री और विधायकों ने की घोषणा

जेडीयू के दलित विधायक और मंत्रियों की बैठक हुई. मंत्री संतोष कुमार निराला के आवास पर हुई बैठक में मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री महेश्वर हजारी, मंत्री रमेश ऋषिदेव समेत कई दलित विधायकों ने हिस्सा लिया.

बैठक में दलितों के लिए नीतीश सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा किया गया. हर उस कार्य की समीक्षा की गयी जिसको नीतीश सरकार ने किया है या फिर करने की योजना बना रही है.


बैठक में मौजूद नेताओं ने दलितों के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सम्मानित करने की बात कही. मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि सीएम नीतीश ने बिहार के दलितों को विकास के मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया है. सरकार के प्रयासों से दलित आज अपने आप को ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

इस मौके पर दलित विधायकों ने सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बात कही. साथ ही कहा कि बिहार की अन्य सरकारों ने दलितों को सिर्फ ठगने का काम किया. लेकिन नीतीश सरकार ने उन्हें आवाज दी. समाज के मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया है. ऐसे में सरकार के कार्यो से बिहार के दलित समाज को अवगत कराना जरूरी है.

बता दें कि नीतीश सरकार ने दलितों को लेकर एक नयी घोषणा की है. नयी घोषणा के तहत अगर किसी दलित की हत्या होती है तो उसके एक आश्रितों को सरकारी नौकरी दी जाएगी. सरकार के इस घोषणा के बाद बिहार की सियासत में अचानक उछाल आ गयी.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने सरकार के इस फैसले को चुनावी स्टंटे करार देते हुए कहा कि सिर्फ दलितों की हत्या होने पर ही क्यों सवर्णो और पिछड़ा समाज के लोगों की हत्या होने पर उनके आश्रितों को नौकरी क्यों नहीं दी जानी चाहिए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.