BIHARBreaking NewsSTATE

लालू यादव को 9 अक्टूबर को मिलेगी जमानत, बिहार चुनाव के पहले आ सकते हैं जेल से बाहर

रांची: चारा घोटाले से संबंधित चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में आज रांची हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. बेल के लिए लालू यादव (Lalu Yadav) को फिलहाल 9 अक्टूबर तक इंतजार करना होगा. दरअसल, सजा की आधी अवधि को आधार बनाकर जमानत अर्जी दायर की गई है.

लेकिन अदालत के मुताबिक आधी अवधि पूरी होने में फिलहाल 26 दिन कम समय है. लालू यादव जब 26 दिन गुजार लेंगे तो उन्हें जमानत दे दी जाएगी. लालू प्रसाद यादव के अधिवक्ता प्रभात कुमार ने जानकारी दी है.

हालांकि, इस मामले में जमानत मिल जाने के बाद भी लालू यादव को जेल में ही रहना होगा क्योंकि चारा घोटाले के दुमका केस में सजायाफ्ता हैं और मामले में उन्हें अभी जमानत मिलनी बाकी है. लालू की जमानत याचिका में ये भी कहा गया कि लालू यादव ने आधी सजा पूरी कर ली है और उनका स्वास्थ्य अच्छा नहीं है. वो कई तरह की बीमारी से पीड़ित हैं. 

वहीं, नवंबर में चारा घोटाले के दुमका केस में भी लालू यादव की सजा की आधी अवधि समाप्त हो जाएगी और लालू यादव के वकील उम्मीद कर रहे हैं कि नवंबर के बाद वो जेल से बाहर आ सकते हैं. आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू यादव की जमानत की अर्जी काफी अहम है मानी जा रही है. इससे पहले, उन्हें चारा घोटाला के तीन मामलों में जमानत दी गई थी.

फिलहाल लालू यादव का रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं. पहले वो रिम्स के पेइंग वार्ड में रहते थे लेकिन अब कोरोना संक्रमण के मद्देनजर उन्हें डायरेक्टर बंगले में रखा गया है.

Input: Zee News

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.