BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा बोले- शहर की सड़कों पर दिखेगा विकास, स्मार्ट सिटी का सपना होगा साकार

नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा है कि शहर तेजी से विकास की राह पर अग्रसर है। सड़कों पर  विकास दिखेगा। आने वाले दिनों में शहरवासियो के स्मार्ट सिटी में रहने का सपना साकार होगा। जवाहर लाल रोड एवं क्लब रोड सहीत शहर की सभी मुख्य सड़के चकाचक होगी। जल्द ही काम शुरु होने वाला है। उन्होंने यह बातें गुरुवार को राज्य योजना के तहत  7.52 करोड़ से बनी एक दर्जन सड़क एवं नालों का उद्घाटन करने के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि शहर की विभिन्न योजना मद की राशि से शहर अधिकांश गलियों का निर्माण करया जा चुका है और बची है उनका भी शीघ्र  निर्माण होगा। बड़ी योजनाओं का काम भी जल्द पूरा होगा।

उद्घाटन समारोह के दौरान  पूर्व उपमहापौर विवेक कुमार, अपर नगर आयुक्त विशाल आनंद,  बुडको के कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार सिन्हा, वार्ड पार्षद गीता देवी, सुरभि शिखा, शक्ति स्वरूप शर्मा, देवांशु किशोर, कृष्णा महतो, ऋतुराज, प्रणव भूषण, आनन्द कुमार ङ्क्षसह,  आनंद प्रकाश मिन्टू, अशोक शर्मा, सनत कुमार, आलोक वर्मा, संतोष साहेब, राघवेंद्र ङ्क्षसह, दिवाकर झा, अनुमान कुमार , भोला चौधरी, मंत्री के आप्त सचिव संजीव कुमार सिंह आदि मौजुद रहें।

इन योजनाओं का हुआ उद्घाटन :

– वार्ड  20 एवं 23 के मध्य स्थित इस्लामपुर पथ एवं नाला

– वार्ड 28 स्थित दामुचक प्रोफ़ेसर कॉलोनी पथ एवं नाला

–  वार्ड 28 स्थित कलमबाग चौक हनुमान मंदिर से दामुचक पथ एवं नाला

–  वार्ड 29 स्थित चतुर्भुज ठाकुर मार्ग पथ एवं नाला

–  वार्ड 30 स्थित जेनिथ पेट्रोल पंप के बग़ल से दुर्गा स्थान तक पथ एवं नाला

– वार्ड 32 स्थित न्यू कॉलोनी पोखरिया पीर मोहल्ले में पथ एवं नाला

– वार्ड 33 स्थित लोहार टोला से धनुषर टोल तक पथ एवं नाला

– वार्ड 36 स्थित मदनानी लेन

–  वार्ड 36 स्थित मिठनपुरा चंद्रपुरी लेन में पथ एवं नाला

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.