मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर के दीघरा रामपुर साह गांव से डकैती और अपहरण के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. जानकारी के अनुसार दीघरा गांव से अपहरण हुई किशोरी को पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम से बरामद किया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस दौरान अपहर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस छात्रा और अपहर्ता को मुजफ्फरपुर वापस ला रही है. हालांकि, पुलिस से के तरफ से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
जानकारी के अनुसार मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि छात्रा का लोकेशन दिल्ली और एनसीआर इलाके के आसपास है. इसके बाद एसएसपी ने छात्रा को बरामद करने के लिए एक टीम का गठन करके दिल्ली भेजा और एनसीआर इलाके के आसपास भेज दिया. टीम में मुकदमा को देख रहे आईओ भी शामिल थे.

मिली जानकारी के अनुसार सदर पुलिस हरियाणा और दिल्ली पुलिस की मदद से लोकेशन पर छापेमारी शुरू की गई. मंगलवार को पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी. लेकिन, बुधवार को अपहर्ता के मोबाइल लोकेशन के आधार पर छापेमारी करनी शुरू की. इस दौरान पुलिस ने अपहर्ता को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने अपहर्ता के पास से मोबाइल और सिम को भी बरामद किया.

दीघरा कांड केस की अद्यतन प्रगति के बारे में एसएसपी जयंतकांत ने राज्य महिला आयोग की टीम को जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने कई खुलासे भी किए. एसएसपी जयंतकांत ने राज्य महिला आयोग को बताया कि दीघरा गांव के व्यवसायी के घर पर डकैती नहीं हुई थी.




Leave a Reply