BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

हाजीपुर रेलमार्ग पर बढ़ी ट्रेनों की रफ्तार, अब 35 मिनट में करें मुजफ्फरपुर से हाजीपुर तक का सफर

अब 35 मिनट में ट्रेन से मुजफ्फरपुर से हाजीपुर तक का सफर कीजिए। बुघवार से अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ा दी गई है। बीच में क्रॉङ्क्षसग के चक्कर में रुकने का झंझट खत्म हो गया। 

जानकारी के अनुसार पिछले माह घोसवर के बीच 121 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रायल लिया गया था। इसके बाद ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने का निर्णय लिया गया। मुजफ्फरपुर से कुढऩी के बीच 110, कुढऩी से भगवानपुर के बीच 105 और भगवानपुर से हाजीपुर के बीच 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से ट्रेन चलाने का आदेश दिया गया है।  सभी लोको पायलट को कॉशन पर बढ़ी गति से ट्रेन चलाने का आदेश दिया गया है। इससे मुजफ्फरपुर से हाजीपुर के बीच 55 किलोमीटर की दूरी तय करने में 35 मिनट का समय लगेगा।

 अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी। बता दें कि इससे पहले हाजीपुर रेलमार्ग पर 80 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेन चलती थीं। एक लाइन होने से ट्रेन को मुजफ्फरपुर से हाजीपुर पहुंचने में दो से तीन घंटे लगते थे। छोटे स्टेशनों पर कई घंटे तक ट्रेन रोक दी जाती थी। इससे यात्री को काफी परेशानी होती थी। डीआरएम ने कहा कि मुजफ्फरपुर से हाजीपुर के बीच ट्रेनों की रफ्तार में वृद्धि की गई है। इससे समय बचने के साथ यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.