Breaking NewsMAHARASHTRA

Kangana vs Shiv Sena Live Updates: कंगना बोलीं- आज मेरा घर टू’टा है, कल उद्धव ठाकरे का घमंड टू’टेगा

नई दिल्‍ली: मुंबई में बीएमसी द्वारा अपना घर तोड़े जाने के बाद बॉलीवुड एक्‍ट्रेस ने यहां पहुंचने के बाद महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे पर बड़ा ह’मला बोला है. कंगना ने टि्वटर पर वीडियो पोस्‍ट करते हुए इसमें कहा है किउद्धव ठाकरे तुझे क्‍या लगता है कि तूने फिल्‍म माफिया के साथ मिलकर मेरा घर तो’ड़कर बहुत बड़ा बदला लिया है. आज मेरा घर टूटा है. कल तेरा घमंड टू’टेगा. ये वक्‍त का पहिया है, याद रखना हमेशा एक जैसा नहीं रहता है. 

#DeathOfDemocracy हैश टैग के साथ टीम कंगना रनौत के नाम से टि्वटर हैंडल पर पोस्‍ट वीडियो में कंगना रनौत ने कहा है, ” उद्धव ठाकरे तुझे क्‍या लगता है कि तूने फिल्‍म माफिया के साथ मिलकर मेरा घर तोड़कर बहुत बड़ा बदला लिया है. आज मेरा घर टूटा है. कल तेरा घमंड टूटेगा. ये वक्‍त का पहिया है, याद रखना हमेशा एक जैसा नहीं रहता है. अब मुझे लगता है कि तुमने मुझ पर बहुत बड़ा एहसान किया है. क्‍योंकि मुझे पता तो था कि कश्‍मीरी पंडितों पर क्‍या बीती होगी. आज मैंने महसूस किया है. आज मैं इस देश को वचन देती हूं कि मैं सिर्फ अयोध्‍या पर ही नहीं, कश्‍मीर पर भी एक फिल्‍म बनाउंगी और अपने देशवासियों को जगाऊंगी, क्‍योंकि मुझे पता था कि हमारे साथ होगा तो होगा. लेकिन मेरे साथ हुआ है. इसका कुछ मतलब है, कुछ मायने है. उद्धव ठाकरे ये जो क्रूरता और आतंक है. अच्‍छा हुआ. ये मेरे साथ हुआ. क्‍योंकि इसके कुछ मायने हैं, जय हिंद… जय महाराष्‍ट्र

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.