बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत मुंबई पहुंच चुकी हैं। उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकाला गया और खार स्थित उनके घर पहुंचाया गया है। दूसरी तरफ, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वहीं अभिनेत्री के मुंबई पहुंचने से पहले ही बीएसमी ने उनके बांद्रा स्थित बंगले में अवैध निर्माण को गिरा दिया। इस कार्रवाई के खिलाफ कंगना ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने बीएमसी की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। बीएमसी की टीम बुलडोजर और उत्खनन वाली मशीनें लेकर बांद्रा के पाली हिल बंगले पर पहुंची और महानगरपालिका की बिना मंजूरी के इमारत में की गई फेरबदल वाले ढांचे को गिरा दिया। इस पर कंगना ने कहा था कि मैंने कभी गलत नहीं किया और मेरे दुश्मन बार-बार यह साबित कर रहे हैं कि मुंबई अब पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) क्यों है।
कंगना रनौत मुंबई के खार स्थित अपने आवास पर पहुंच गई हैं। उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट से बाहर निकाला गया था। गौरतलब है कि कंगना के विरोध में शिवसेना कार्यकर्ता एयरपोर्ट के बाहर नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे थे।

मंत्री विश्वास सारंग ने कंगना रनौत का समर्थन किया
मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने कंगना रनौत का समर्थन किया है। सारंग ने कहा है कि जिस तरह से कंगना पर अत्याचार हो रहा है उसे देखकर बाला साहब ठाकरे की आत्मा दुखी होगी। उन्होंने कहा कि एक अभिनेता के लड़के के कहने पर कंगना पर जांच बैठाई गई है। मैं उद्धव ठाकरे को खुली चुनौती देता हूं।
सारंग ने कहा कि भाजपा नेता नारायण राणे की बात अगर सच है तो सुशांत राजपूत मामले में आदित्य ठाकरे लिप्त हैं। इस मामले की जांच कराई जाए और आदित्य ठाकरे से इस्तीफा लिया जाए।
कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई एयरपोर्ट से रवाना हुईं कंगना
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई एयरपोर्ट से रवाना हो गई हैं। उनके विरोध में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने काले झंडे लहराए हैं और उनके खिलाफ नारेबाजी की है। वहीं, करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने उन्हें समर्थन दिया है।



Leave a Reply