PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है. आरजेडी के सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह की तबीयत और खराब हो गई है. जिसके बाद उनको दिल्ली एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया हैं.
बताया जा रहा है कि रघुवंश प्रसाद को सांस में दिक्कत हो रही थी. इसके साथ ही उनको खां’सी हो रही थी. जिसके बाद उनको डॉक्टरों ने आईसीयू में भर्ती किया है. बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत स्थिर बनी हुई है. डॉक्टर देखरेख कर रहे है.

दिल्ली एम्स में भर्ती
कुछ दिनों पहले ही आरजेडी के सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह को भी कोरोना हो गया था. एम्स में इलाज होने के बाद वह ठीक हो गए. लेकिन उन्हें फेफड़े की दूसरी बीमारी के चलते एम्स दिल्ली में भर्ती किया गया है.



Leave a Reply