सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने पूछताछ के बाद सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी पर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने उसके खिलाफ सबूत पाए होंगे, तभी उसे गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि एनसीबी सुशांत सिंह राजपूत के मामले में ड्रग्स एंगल से जांच कर रही थी और एजेंसी को सुबूत मिले होंगे.
बता दें कि अब से कुछ ही देर पहले एनसीबी ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को गिर’फ्तार कर लिया है और इसके लिए एनसीबी सभी औप’चारिकताएं पूरी कर रही है. इस मामले में एनसीबी रिया से घंटों तक की पूछताछ कर चुकी है और आज लगातार तीसरे दिन रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए बुलाया गया था और एजेंसी ने दफ्तर से ही रिया को गिरफ्तार कर लिया.

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप निदेशक केपीएस मल्होत्रा ने बताया, ‘कागजी कार्रवाई और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं.’ रिया करीब साढ़े 10 बजे कार से दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी के दफ्तर पहुंची थीं और इस दौरान मुंबई पुलिस गाड़ी उनकी सुरक्षा के लिए कार के साथ-साथ चल रही थी. एनसीबी ने रिया से रविवार को छह घंटे और सोमवार को आठ घंटे तक पूछताछ की थी.



Leave a Reply