मुंबई, 8 सितंबर: कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच विवाद अब काफी आगे बढ़ गया है। कंगना के मुंबई ऑफिस में बीएमसी का नोटिस जाने के बाद अब महाराष्ट्र सरकार की तरफ से ड्रग जांच की बात सामने आ रही है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख का कहना है कि कंगना पर ड्रग्स लेने का आ’रोप है, इसकी जांच अब मुंबई पुलिस करेगी।
जानकारी के अनुसार, अध्ययन सुमन के इंटर्व्यू के आधार पर कंगना के ख़िला’फ़ ड्रग्स मामले की जाँच होगी. अध्ययन सुमन ने कहा था कि कंगना ड्रग्स लेती थीं.इससे पहले बीएमसी कंगना के ऑफिस पर नोटिस चस्पा कर चुकी है। अफसरों का कहना है कि वहां गलत तरीके से रेनोवेशन हुआ है।

अध्ययन सुमन का एक इंटरव्यू वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने कहा था कि कंगना ने उन्हें कोकीन लेने को कहा था। इस इंटरव्यू में अध्ययन ने बताया था कि वह पहले हैश ट्राई कर चुके थे जो उन्हें पसंद नहीं आया था। इसलिए उन्होंने कोकीन लेने से मना कर दिया था। अध्ययन ने बताया था कि न कहने पर उनकी कंगना से लड़ाई भी हुई थी।





Leave a Reply