BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा बोले- 1.03 करोड़ से होगा बाबा गरीबनाथ कांवरिया पथ का विकास

नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा है कि बाबा गरीबनाथ मंदिर के पास नए कांवरिया पथ का विकास किया जाएगा। शिलान्यास कर दिया गया है। इस सप्ताह काम भी शुरू हो जाएगा। इस पर 1.03 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नया कांवरिया पथ दुर्गा स्थान मंदिर के पास से नाला के ऊपर से होते हुए मंदिर तक होगा। उन्होंने उक्त बातें सोमवार को कांवरिया पथ के शिलान्यास के साथ-साथ  8.25 करोड़ की लागत से तैयार शहर की ग्यारह सड़क व नालों का उद्घाटन करने के बाद कहीं।

मंत्री ने कहा कि शहर के ऐतिहासिक स्थलों का विकास किया जा रहा है।  गली-मोहल्लों को प्रधान पथ से जोड़कर मुजफ्फरपुर को विकसित शहरों की श्रेणी में खड़ा किया जा रहा है। शहर को स्मार्ट बनाने के साथ स्मार्ट सड़कों एवं नालियों को निर्माण कराया जा रहा है। विगत वर्षों में शहर को सुंदर बनाने तथा आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने का काम हुआ है। उत्तर बिहार की अघोषित राजधानी मुजफ्फरपुर को चमकाना ही हमारा प्रथम उद्देश्य है जिस दिशा में हम अग्रसर हैं।

समारोह में प्रमुख रूप से अपर नगर आयुक्त विशाल आनंद, उपनगर आयुक्त हीरा कुमारी एवं राकेश कुमार, बुडको के कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार सिन्हा, वार्ड पार्षद अभिमन्यु चौहान, सुनीता भारती, हरिओम कुमार, विकास सहनी, अंजू कुमारी, सुरभि शिखा, एनामुल हक़, के.पी.पप्पू, विजय झा, सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा महतो, अमित रंजन, सुरेश कुमार चौधरी आदि उपस्थित रहे।

मंत्री प्रवक्ता संजीव कुमार के अनुसामन मंत्री ने इन योजनाओं का किया उद्धाटन

– वार्ड  9 स्थित चक्कर चांदमारी गया ठाकुर से कर्नल बी. एन.शर्मा पथ,

– वार्ड 10 स्थित मझौलिया रोड छाप लेन,

– वार्ड 13 स्थित राज मार्केट से प्रो.कमल बाबू लेन,

– वार्ड 14 स्थित प्रभात जर्दा फ़ैक्ट्री से स्नष्टढ्ढ गोदाम तक

–  वार्ड 15 स्थित आश्रमघाट मोहल्ला में स्वतंत्रता सेनानी रामचरित्र सहनी पथ,

– वार्ड 17 स्थित राजकुमार ङ्क्षसह के घर से के.पी.ङ्क्षसह के घर तक,

– वार्ड 26 स्थित सहाय कैंपस पथ,

– वार्ड 39 स्थित बहलखाना वर्कशॉप का सेड निर्माण कार्य, भवानी ङ्क्षसह मार्ग एवं आलोकपुरी पथ,

– वार्ड 45 स्थित जेल चौक से मालीघाट प्राथमिक विद्यालय पथ शामिल है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.