BIHARBreaking NewsSTATE

NDA में आने के पहले ही मांझी ने दिखाया अपना तेवर, हम के नए पोस्टर में एलजेपी को जगह नहीं

विधानसभा चुनाव के पहले बिहार की सियासत में जबरदस्त उठा पठक देखने को मिल रही है. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के मुखिया जीतन राम मांझी ने महागठबंधन का दामन छोड़ एनडीए में एंट्री का इंतजार कर रहे हैं. इसके पहले ही मांझी के सुर अलग- थलग नज़र आ रहे हैं. जीतन राम मांझी लगातार एलजेपी पर हमलावर होते नज़र आ रहे हैं.

नीतीश कुमार को लेकर चिराग पासवान और उनकी पार्टी का जो स्टैंड रहा है, उस पर मांझी आक्रामक तेवर अपनाए हुए हैं और अब उनकी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने नया पोस्टर जारी कर दिया है. मांझी की पार्टी ने ‘फर्स्ट बिहार नीतीश कुमार’ का नारा दिया है.

दरअसल, चुनाव को लेकर मांझी ने पहले ही यह घोषणा कर दी थी कि उनकी पार्टी जेडीयू के सहयोगी दल के तौर पर चुनाव लड़ेगी. मांझी ने गठबंधन को लेकर एक तरफा एलान कर रखा है लेकिन एनडीए में अब तक उनकी अधिकारिक तौर पर एंट्री नहीं हुई है.

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने जो पोस्टर जारी किया है उसमें नीतीश कुमार के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की तस्वीरें भी लगाई गई है. जीतन राम मांझी ने एनडीए में शामिल होने पर इस पोस्टर में बधाई दी गई है लेकिन लोक जनशक्ति पार्टी के किसी भी नेता को मांझी ने अपने पोस्टर में जगह नहीं दी है. इस बात से साफ़ जाहिर हो जाता है कि मांझी एलजेपी से नाराज हैं.

मांझी का यह तेवर एनडीए के समझ से बाहर हैं. जब पार्टी में एंट्री लिए बिना ही मांझी का यह हाल है तो पार्टी ज्वाइन करने के बाद चिराग के साथ अनबन होने की पूरी संभावना जताई जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.