BIHARBreaking NewsSTATE

7 सितंबर को ही कांग्रेस करेगी वर्चुअल रैली, शक्ति सिंह गोहिल ने कहा- ‘बोले बिहार बदले सरकार’

बिहार में जेडीयू बीजेपी की गठबंधन वाली सरकार से प्रदेश की जनता अब निजात पाना चाहती है. कांग्रेस गठबंधन एक मजबूत विकल्प के रूप में जनता के सामने है. जनता की उम्मीद को पूरा करने के लिए कांग्रेस पूरी तरह से सजग और सतर्क है. दो दिवसीय दौरे पर पटना आए बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कही.

शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि रोजगार को लेकर यूथ कांग्रेस की ओर से अभियान चलाया जाएगा. कांग्रेस के दिवंगत नेता व पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की याद में रोजगार को लेकर अभियान चलाया जाएगा. बिहार में युवाओं के रोजगार के लिए एनडीए ने पिछले 15 वर्षों में कोई काम नहीं किया.

7 सिंतबर को कांग्रेस की वर्चुअल रैली की बात करते हुए गोहिल ने कहा कि बिहार चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारी मुकम्मल है. जिसमें समान विचारधारा वाले लोगों का स्वागत है. वहीं मांझी के महागठबंधन से नाता तोड़ने पर कहा कि हर पार्टी का अपना- अपना एजेंडा होता है. वो अपने एजेंडे के अनुसार काम करते हैं.

उधर महागठबंधन में अभीतक सीट बंटवारे पर किसी घटक दल से बात नहीं हुई है. इसकी जानकारी देते हुए शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि मिल बैठकर सारे फैसले लिए जाएंगे. इसकी जानकारी मीडिया को भी दी जाएगी. फिलहाल सीट बंटवारे को लेकर किसी प्रकार की चर्चा नहीं हुई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.