BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : व्यवसायी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक 60 हजार लू’टे

थाना क्षेत्र के नवादा मांझी टोला के निकट गुरुवार की शाम सवा तीन बजे बाइकर गैं’ग ने एक हार्डवेयर व्यवसाई की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर गल्ला में रुपये झपट कर भाग गए। बद’माश करीब 60 हजार रुपये ले उड़े।

दुकानदार संतोष कुमार ने बताया कि घट’ना के वक्त दुकान के सभी स्टाफ नाश्ता करने गए थे। वे दुकान पर अकेले थे। इसी दौरान सामने सड़क पर एक बाइक आकर रुकी। उससे दो युवक उतरे और दुकान में आये। शौचालय के गेट का कीमत पूछा। पूरे परिसर में घूमकर मुआयना किया। गल्ला का बैग टेबल पर रखा हुआ था। अचानक उनमें से एक ने दुकानदार संतोष की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और टेबल पर रखे गल्ले से रुपये झ’पट पर भागा। संतोष ने मिर्च पाउडर झोंके जाने के बाद भी दौड़कर उनका पीछा किया। मगर तबतक तीनों बाइक पर सवार होकर भाग निकले। बैग में दिनभर की बिक्री का लगभग 60 हजार रुपये थे। घट’ना की सूचना पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सदलबल मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज खंगाला। छानबीन के उपरांत उन्होंने घ’टना में कोढ़ा गिरोह के शामिल होने की आशंका जाहिर की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.