Breaking NewsCRIME

सुशांत केस में बढ़ा सीबीआई जांच का दायरा, खंगालेगी दिशा सालियान की मौ’त से लिंक

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नया ट्विस्ट आ गय़ा है..सीबीआई सुशांत की मौत और दिशा सालियान की मौत के कनेक्शन की तफ्तीश करेगी. ये जांच होगी कि क्या दिशा सालियान की मौत का सुशांत केस से कोई लेना-देना तो नहीं. इसके लिए दिशा की कंपनी के कर्मचारी बंटी सजदेह से सीबीआई के अधिकारी पूछताछ करेंगे.

आज लगातार तीसरे दिन भी सीबीआई रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से सीबीआई की पूछताछ हो रही है. हालांकि आज रिया की मां से सवाल नहीं होंगे. रिया के पिता के साथ शोविक पर भी जांच एजेंसियां फंदा कस कर रही हैं. आज ईडी शोविक चक्रवर्ती से सवाल करेगी. रिया के साथ चैट में नाम आने से घिरे बिलियर्ड्स खिलाड़ी रिषभ ठक्कर से भी पूछताछ हो रही है.

गौरतलब है कि दिशा सालियान की मौत 8 जून को बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से गिरने के कारण हुई थी. इसी दिन रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़कर गई थीं. इसके बाद 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौ’त की खबर आई थी. सुशांत और दिशा सालियान के मौ’त को लोग जोड़कर देख रहे थे.

यही कारण है कि अब सीबीआई ने फैसला किया है कि दिशा सालियान और सुशांत की मौ’त के लिंक को तलाशा जाएगा. इसके लिए दिशा सालियान,  जिस कार्नरस्टोन कंपनी में काम करती थीं, उसके कर्माचरी बंटी सजदेह से पूछताछ के लिए सीबीआई ने तैयारी की है. बंटी सजदेह से दिशा और सुशांत को लेकर सवाल पूछे जाएंगे. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.