Breaking NewsNationalSPORTS

केंद्र सरकार ने बदला खिलाड़ियों के लिए नौकरी का नियम, अब 63 खेलों के Players को मिलेगा सीधी भर्ती का फायदा, देखें लिस्‍ट

Sarkari Naukri : खेल के क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने खिलाडि़यों के लिए सरकारी नौकरी में नियम में बदलाव कर दिया है। अब 63 प्रकार के खेलों के प्‍लेयर्स को सीधी भर्ती का अवसर मिल सकेगा। इससे पहले केवल 43 खेलों के खिलाड़ी ही इस सुविधा को पा सकते थे। केंद्र सरकार के इस फैसले से देश के लाखों खिलाडि़यों को फायदा होगा। केंद्र के तहत आने वाले खेल विभाग की ओर से भारत सरकार के मंत्रालयों/विभागों में किसी भी ग्रुप सी पद पर खिलाड़ियों की भर्ती के लिए 43 खेलों की सूची में कुछ और खेलों को शामिल करने के प्रस्ताव के बाद यह कदम उठाया गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने मंगलवार को जारी आदेश में कहा कि केंद्र ने सी स्तर के सरकारी पदों पर बेहतरीन खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के लिए खेलों की सूची में रस्साकशी, मल्लखंब और पैरा-खेल जैसे 20 खेलों को शामिल किया है। जिन खिलाड़ियों ने इन 63 खेलों की सूची में से किसी में भी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में किसी राज्य या देश का प्रतिनिधित्व किया है वे ग्रुप सी स्तर के पदों के लिए नियुक्ति के पात्र होंगे।

पहले की नीति के अनुसार तीरंदाजी, एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड प्रतियोगिता सहित), आत्या-पात्या, बैडमिंटन, बॉल-बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बिलियड्सर्स एवं स्नूकर, मुक्केबाजी, ब्रिज, कैरम, शतरंज, क्रिकेट, साइकिलिंग, घुड़सवारी खेल, फुटबॉल, गोल्फ, जिम्नास्टिक (बॉडी बिल्डिंग सहित), हैंडबॉल, हॉकी, आइस-स्कीइंग, आइस-हॉकी, आइस-स्केटिंग और जूडो के साथ कबड्डी, कराटे-डो, कयाकिंग और कैनोइंग, खो-खो, पोलो, पावरलिफ्टिंग, राइफल निशानेबाजी, रोलर स्केटिंग जैसे खेलों को भी योजना में शामिल किया गया था। अब बेसबॉल, रग्बी, बास्केटबॉल, बधिर खेल, रस्साकशी, मल्लखंब और पैरा स्पोर्ट्स (पैरा ओलंपिक और पैरा एशियन गेम्स में शामिल खेल) सहित 20 और खेलों को इसमें शामिल करने के लिए इस सूची का विस्तार किया गया है।


यहां देखें 63 खेलों की पूरी सूची

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.