BIHARBreaking NewsCRIMEPATNASTATE

पटना के BMP कैंप में फा’यरिंग, महिला और पुरुष कांस्‍टेबल ने खुद को मा’री गो’ली

Patna: राजधानी से बड़ी खबर आ रही है बीएमपी 1 में दो कॉन्सटेबल ने खुद को गो’ली मा’र ली है. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों के हालत ना’जुक बताई जा रही है.

घटना की जानकारी मिलते ही बीएमपी में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि एक महिला और एक पुरूष कॉन्सटेबल ने खुद को गोली मारी है. मौके पर कई वरीय अधिकारी पहुंच चुके हैं.

मामले की जानकारी देते हुए पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने भी इस घ’टना की पुष्टि की है. एसएसपी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही अधिकारियों को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है, इसके साथ ही एफएसएल टीम की भी सूचना दी गई है. इस घटना के बाद से पूरे कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल कायम है. पुरुष और महिला कॉन्स्टेबल ने खुद को किन कारणों से गोली मारी है, इसका पता नहीं चल सका है. घ’टना के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.