BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: लू’ट की वार’दात सीसीटीवी में कैद

बरुराज थाना क्षेत्र के फुलवरिया चौक स्थित आईडीएफसी बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) से सोमवार को दिन’दहाड़े बाइक सवार बद’माशों ने 95 हजार रुपये लू’ट लिये। नकाबपोश पांच अप’राधियों ने पि’स्टल के बल पर संचालक को बंध’क बनाकर वार’दात को अंजाम दिया।

सूचना पर पहुंची बरुराज पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। सीएसपी केंद्र के सामने एक दुकान में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला, इसके आधा पर अप’राधियों की पहचान में जुट गई है। सीएसपी संचालक सुजय कुमार ने बताया कि दोपहर सवा दो बजे दो बाइक पर सवार पांच अपरा’धियों ने धावा बोला। तीन अप’राधी पिस्टल लहराते हुए सीएसपी के अंदर घुस गए। पि’स्टल के बल पर सीएसपी संचालक को कब्जे में लेकर काउंटर से लगभग 95 हजार रुपये लूट लिये। दो अप’राधी बाइक पर बैठे हुए थे। सभी अपराधी रुमाल से चेहरे को ढके हुए थे। इस दौरान अप’राधियों ने एक मोबाइल, एक लैपटॉप आदि लू’ट लिये। मामले में थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपरा’धियों की पहचान की जा रही है साथ ही अप’राधियों के भागने की दिशा में छा’पेमारी जारी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.