BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: मड़वन में 183 की हुई जांच,बैंक कर्मी समेत तीन कोरोना पॉजिटिव

मड़वन प्रखंड के गोपालपुर में रविवार को कोरोना जांच कैंप का आयोजन किया गया। जिसमे कुल 151 लोगों की जांच की गई। इसमें एक व्यक्ति का रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया। वहीं, पीएचसी में 32 लोगों की जांच की गई। इसमें दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। वे शहर के सेंट्रल बैंक आॉफ इंडिया के रिजनल कार्यालय में कार्यरत है। अबतक इस कार्याहलय में छह पदाधिकारी कोरोना पॉजिटिव हो चुके है। दोनों जगहों पर लैब टेक्नीशियन कृष्णनंदन और फार्मासिस्ट रवि कुमार ने जांच की। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव मिश्रा ने पॉजिटिव मरीज को दवा किट और परामर्श देकर होम क्वारंटाइन होने को बोला है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.