थाना क्षेत्र की बहिलवारा गोविंद पंचायत के लक्ष्मीपुर स्थित नारसन चौर में एक खेत में द’फनाई गई युवती की ला’श मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सरैया पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से खुदाई के पश्चात सड़ी गली ला’श बाहर निकाली। युवती की ला’श गलने के कारण दुर्गंध आ रही थी। हालांकि स्थानीय लोगों से श’व की पहचान कराने की काफी कोशिश की गई, लेकिन श’व की पहचान नहीं हो पायी। इसके बाद सरैया पुलिस ने श’व को पोस्ट’मार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर लक्ष्मीपुर गांव के कुछ लोग नारसन चौड़ की तरफ जा रहे थे।

तभी लोगों का पैर एक गड्ढे में धंस गया। मिट्टी से पैर निकालने के दौरान मिट्टी के नीचे एक हाथ दिखाई दिया। इसके बाद लोग मौके से हल्ला करते हुए भागे। देखते ही देखते आसपास के क्षेत्रों में ह’ड़कंप मच गया और लोग भागे भागे घट’नास्थल की तरफ गए। तभी सूचना के बाद सरैया पुलिस भी पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से मिट्टी को हटवाकर श’व को निकलवाया। थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि श’व की शिनाख्त नहीं हो पायी है। पो’स्टमार्टम के लिए श’व को भेजकर मामले की छानबीन की जा रही है।





Leave a Reply