पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने पटना जिलान्तर्गत हथीदह पहुंचकर गंगा उद्वह योजना के प्रथम फेज का स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने गया, बोधगया, राजगीर एवं नवादा के लिए पेयजल के लिए शुरू की गंगा उद्वह योजना के प्रथम फेज के निर्माण स्थल जाकर जानकारी ली. गंगा किनारे बन रहे इंटेक पंप हाउस के निर्माण के संबंध में भी वे अद्यतन स्थिति से अवगत हुए.
निरीक्षण के क्रम में जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस ने गंगा वाटर लिफ्ट प्रोजेक्ट फेज 1 के स्किमैटिक डायग्राम के माध्यम से मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने पाइप लाइन रूट की जानकारी लेने के क्रम में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों एवं वरिष्ठ अभियंताओं को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
मुख्यमंत्री ने गंगा नदी पर राजेंद्र सेतु के सामानांतर बनाये जा रहे सिक्स लेन पुल के निर्माण कार्य की प्रगति की भी जानकारी ली, जिसे 2022 में पूरा किया जाना है.

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री संजय झा, सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री नीरज कुमार, मुख्य सचिव दीपक कुमार, जल संसाधन सचिव संजीव हंस, पटना प्रमंडल आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक पटना रेंज, संजय सिंह, पटना जिलाधिकारी कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक पटना उपेन्द्र शर्मा सहित जल संसाधन विभाग के वरीय पदाधिकारी एवं अभियंतागण उपस्थित थे.
स्थल निरीक्षण के पश्चात मुख्यमंत्री ने गंगा उद्वह योजनान्तर्गत राजगीर एवं गया तक पाइपलाइन के रूट एवं जलाशय स्थल का हवाई सर्वेक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.



Leave a Reply